थलापथी विजय के जन्मदिन पर रिलीज हुयी उनकी अंतिम फ़िल्म ‘जन नायकन’ की पहली झलक

मुंबई,

 दक्षिण भारतीय फिल्म स्टार थलापथी विजय के जन्मदिन पर उनकी अंतिम फ़िल्म ‘जन नायकन’ की पहली झलक रिलीज कर दी गयी है। थलापथी विजय की अंतिम फिल्म जन नायकन के निर्देशक एच. विनोथ हैं, और संगीत अनिरुद्ध रविचंदर का है। इस फिल्म की पहली झलक रिलीज कर दी गयी है। 65 सेकंड की इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

ये भी पढ़ें :  एंड्रायड व आईओएस के लिए ये हैं बेहतर एप्स

टीज़र की शुरुआत विजय की आवाज़ से होती है, तुम लोग मेरे दिल में जिंदा रहोगे", और फिर दिखता है एक दमदार सीन: पुलिस वर्दी में थलापति विजय, हाथ में लाठी, बम-धमाके और धूल से भरे मैदान में चलते हुए। यह दृश्य शक्ति, शांति और असर तीनों का मेल है। इसके साथ जारी किया गया है एक नया जन्मदिन पोस्टर, जिसमें विजय चमड़े के तख़्त पर राजा की तरह बैठे हैं, हाथ में तलवार, पीछे धुआं और जंग का माहौल।

ये भी पढ़ें :  सर्वपितृ अमावस्या और सूर्य ग्रहण: 4 उपायों से पाएं पितरों का आशीर्वाद

निर्माणकर्ता वेंकट के.नारायण के तहत केवीएन निर्माण संस्था फिल्म जन नायकन को एक शानदार विदाई समारोह बना रही है ,उस सितारे के लिए, जिसने दशकों तक करोड़ों दिलों पर राज किया। फ़िल्म जन नायकन 09 जनवरी 2026 को पोंगल उत्सव के मौके पर दुनिया भर में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

ये भी पढ़ें :  Video Report : फिर शुरु होगा हाइपर क्लब, संचालक ने किया लोगों को आश्वस्त, सुरक्षा को ध्यान में रखकर क्लब को फिर रन करने की तैयारी, डायरेक्टर की वीडियो अपील आई सामने

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment