दिल्ली में मौसम अचानक बदल गया, कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई, मौसम विभाग ने किया अपडेट

नई दिल्ली 
दिल्ली में मौसम अचानक बदल गया है। कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने पहले ही आज शाम के समय आंधी के साथ झमाझम बारिश की चेतावनी दी थी और येलो अलर्ट भी जारी किया था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज यानी 28 जून की शाम को दिल्ली में आंधी तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और फिर रात में आंधी तूफान आ सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का अनुरोध कर रहे मोहम्मद यूनुस

इसके बाद 29 जून को भी शाम और रात को आंधी तूफान के साथ झमाझम बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने कल के लिए भी लोगों को सतर्क करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रह सकता है।

ये भी पढ़ें :  आज 5 लाख करोड़ की कमाई, बाजार में शानदार तेजी, ये शेयर रहे सबसे आगे

आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने 30 जून से 2 जुलाई तक के लिए भी बारिश और तूफान की चेतावनी दी है। 30 जून और एक जुलाई को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री और 25-26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है जबकि 2 जुलाई को ये 35 और 27 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है।

ये भी पढ़ें :  राहत की खबर: आज से सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, देखें आपके शहर में क्या हैं नए दाम

3-4 जुलाई के लिए क्या अपडेट
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया है कि 3 और 4 जुलाई को आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं लेकिन बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं दी गई है। इन दोनों दिन अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment