Oppo Reno 14 5G और Oppo Reno 14 Pro 5G स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लॉन्च

नई दिल्ली

Oppo Reno 14 5G और Oppo Reno 14 Pro 5G स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया गया है. ओप्पो रेनो 14 सीरीज के अंतर्गत उतारे गए ये दो नए स्मार्टफोन्स दमदार बैटरी, शानदार कैमरा और पावरफुल प्रोसेसर के साथ उतारे गए हैं. चलिए जानते हैं कि इन स्मार्टफोन्स को खरीदने के लिए आपको कितने पैसे खर्च करने होंगे.

कीमत

ओप्पो रेनो 14 के 8 जीबी/256 जीबी वेरिएंट की कीमत 37999 रुपए, 12 जीबी/256 जीबी वेरिएंट की कीमत 39999 रुपए और 12 जीबी/512 जीबी वाले वेरिएंट की कीमत 42999 रुपए है. वहीं, प्रो वेरिएंट के 12/256 जीबी वेरिएंट का दाम 49999 रुपए और 12/512 जीबी वेरिएंट का दाम 54999 रुपए है. ओप्पो रेनो 14 सीरीज की बिक्री कंपनी की साइट के अलावा अमेजन और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर 8 जुलाई से शुरू हो जाएगी.

ये भी पढ़ें :  छठी मैया कौन हैं? जानिए संतान की रक्षक देवी का रहस्य और महिमा

मुकाबला

ओप्पो रेनो 14 की टक्कर वीवो वी50 5जी (कीमत 36999 रुपए), Xiaomi 14 CIVI (कीमत 38999 रुपए) से तो वहीं प्रो वेरिएंट का मुकाबला आईकू 12 5जी (कीमत 54990 रुपए) और वीवो वी40 प्रो (कीमत 49145 रुपए) से होगी.

Oppo Reno 14 Pro 5G Specifications

    डिस्प्ले: इस फोन में 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.83 इंच 1.5K रिजॉल्यूशन ओलेड डिस्प्ले है.
    चिपसेट: इस हैंडसेट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8450 प्रोसेसर दिया गया है.
    कैमरा: फोन के पिछले हिस्से में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, साथ में 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है. फोन के फ्रंट में भी कंपनी ने 50 मेगापिक्सल का सेंसर सेल्फी के लिए दिया है.
    बैटरी: 80 वॉट सुपरवूक और 50 वॉट एयरवूक चार्ज सपोर्ट के साथ 6200 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है.

ये भी पढ़ें :  अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ने पहले दिन की कमाई से बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

Oppo Reno 14 5G Specifications

    डिस्प्ले: इस फोन में 6.59 इंच 1.5K रिजॉल्यूशन ओलेड डिस्प्ले दी गई है.
    चिपसेट: इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है.
    कैमरा: 50MP सेल्फी कैमरा वाले इस फोन के रियर में 50MP प्राइमरी, 50MP टेलीफोटो और 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है.
    बैटरी: 80 वॉट सुपरवूक चार्ज सपोर्ट के साथ 6000 एमएएच की बैटरी फोन में जान फूंकने का काम करती है.

ये भी पढ़ें :  सोनू सूद और जैकलीन फर्नांडिस स्टारर फिल्म 'फतेह' का टीजर रिलीज

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment