करणी सेना जिलाध्यक्ष का विवादित बयान: ओमप्रकाश राजभर को गोली मारने की दी धमकी

बलिया

योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। यह धमकी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी गई है, जिसमें आरोपी युवक ने लिखा है कि ‘ मैं ओमप्रकाश राजभर को गोली मार दूंगा…।

ये भी पढ़ें :  श्रीलंका में वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025: हरीश चंद्र ने गोल्ड, छात्र रमन कुमार ने सिल्वर जीता

बताया जा रहा है कि धमकी देने वाला युवक करणी सेना का जिलाध्यक्ष है, जिसका नाम कमलेश सिंह है। इस पूरे मामले की जानकारी मिलने के बाद सुभासपा के वरिष्ठ नेता अरुण राजभर ने नाराज़गी जताई है और कहा है कि इस संबंध में रसड़ा थाने में तहरीर दी जाएगी।

ये भी पढ़ें :  फतेहपुर में दिव्यांग का घर गिराने पर SDM अर्चना अग्निहोत्री सस्पेंड, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

छानबीन में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है। सोशल मीडिया पर धमकी देने की बात को गंभीरता से लेते हुए संबंधित युवक की भूमिका खंगाली जा रही है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment