फैंस के लिए बड़ा झटका! “सन ऑफ सरदार 2” की रिलीज़ टली, तारीख पर अटकलें तेज़

बॉलीवुड के दमदार एक्टर अजय देवगन अब एक्शन के बाद कॉमेडी वाले अवतार में नजर आने वाले हैं. एक्टर की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ जल्द ही रिलीज होने वाली है. लेकिन हाल ही में इसको लेकर एक बड़ी खबर सामने रही है. दरअसल फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है. अब ये फिल्म 25 जुलाई को थिएटर्स में नहीं आएगी. जानिए इसकी नई रिलीज डेट

क्या है ‘सन ऑफ सरदार 2’ की नई रिलीड डेट?

ये भी पढ़ें :  8 साल पुरानी चैट लीक पर भड़कीं रश्मिका, बोलीं– ‘आपने हद पार कर दी’, लीगल एक्शन की चेतावनी

दरअसल अजय देवगन फिल्म्स के ट्विटर हैंडल पर ये घोषणा की गई है. इसपर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया गया है कि ‘सन ऑफ सरदार 2’ अब 25 जुलाई को रिलीज नहीं होगी. इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है. पोस्ट में फिल्म का एक पोस्टर शेयर कर लिखा गया है कि, ‘जस्सी पाजी और टोली आपको 1 अगस्त 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दिखाई देंगे..’

ये भी पढ़ें :  भारत में Starlink की जरूरत क्यों? ₹399 के Jio Fiber और ₹5,000 के सैटेलाइट इंटरनेट में समझें अंतर

मुकूल देव को देख भावुक हुए थे फैंस

बता दें कि फिल्म का ट्रेलर कुछ वक्त पहले ही रिलीज किया गया था. जिसमें अजय देवगन के साथ फिल्म की पुरानी स्टारकास्ट और कुछ नए चेहरे भी नजर आए. फिल्म में दिवंगत एक्टर मुकूल देव भी अहम किरदार में हैं. ये उनकी आखिरी फिल्म होगी. उन्हें देखकर फैंस काफी इमोशनल होती भी नजर आए.

मृणाल संग बनी हैं अजय देवगन की जोड़ी

ये भी पढ़ें :  इंडियन आइडल 16 में तनिष्क शुक्ला की जर्नी, डिप्रेशन से सफलता तक कहानी

वहीं इस बार फिल्म में अजय देवगन के साथ सोनाक्षी सिन्हा की जगह एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इश्क लडाती हुई नजर आएंगी. दोनों की जोड़ी पर फैंस प्यार तो लुटा रहे हैं, लेकिन कहीं ना कहीं सोनाक्षी को भी काफी मिस कर रहे हैं. इनके अलावा फिल्म में कुब्रा सैत भी अहम किरदार में दिखाई देंगी. फिल्म अब 1 अगस्त को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment