राजस्थान के विधायकों की सैलरी-पेंशन में 10% बढ़ोतरी, जनता में उठे सवाल

जयपुर 

राजस्थान सरकार ने जुलाई से विधायकों को बड़ा तोहफा दिया है। जुलाई से सभी विधायकों की सैलरी में 10% की बढ़ोतरी होने जा रही है। अब विधायकों को हर महीने 40,000 रुपये की जगह 44,000 रुपये का मूल वेतन मिलेगा। यानी सालाना 48,000 रुपये ज्यादा पगार मिलेगी।

कितनी है अब सैलरी और भत्ता?

फिलहाल, विधायकों को मूल वेतन और भत्ता मिलाकर हर महीने करीब 1,47,000 रुपये मिलते हैं। अब भत्तों में भी बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा गया है। इसके साथ ही पूर्व विधायकों की पेंशन में भी इजाफा करने की तैयारी है।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-चित्तौड़गढ़ के घर में वैन से पेट्रोल भरे ड्रम उतारते समय लगी आग, अवैध कारोबार में आसपास के तीन मकान जले

पिछले सत्र में हुआ था प्रस्ताव पास

राजस्थान की बीजेपी सरकार ने विधानसभा के पिछले सत्र में ही वेतन और पेंशन बढ़ाने का प्रस्ताव पास कर दिया था। राज्य का विधि विभाग जल्द ही इस पर आधिकारिक घोषणा कर सकता है।

पूर्व विधायकों की पेंशन

राजस्थान में एक बार के पूर्व विधायक को 35,000 रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलती है। हर अतिरिक्त 5 साल की सेवा पर 8,000 रुपये जुड़ते हैं। उदाहरण के लिए, 2 बार विधायक रह चुके को 43,000 रुपये, 3 बार वाले को 51,000 रुपये और 6 बार विधायक रहे नेता को 75,000 रुपये पेंशन मिलती है। अब पेंशन में भी इजाफे की तैयारी है, हालांकि नई रकम अभी तय नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी ने बढ़ाया आकर्षण, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग ने लगाई 'एक वर्ष परिणाम उत्कर्ष' प्रदर्शनी

जनता की नाराजगी भी

विधायकों की सैलरी बढ़ने पर जनता का कहना है कि जब सरकारी नौकरियां कम हो रही हैं और महंगाई बढ़ रही है, तब नेताओं की सैलरी और पेंशन बढ़ाना सही नहीं है। कई लोगों का कहना है कि विधायकों की सैलरी उनके कामकाज और विकास कार्यों की गुणवत्ता पर आधारित होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें :  डोनाल्ड ट्रंप की बेटी आज पहुंचेंगी जैसलमेर, बॉर्डर इलाकों में हाई अलर्ट; देखेंगी सोनार किला

 

Share

Leave a Comment