चॉइस सेंटर में लूट की कोशिश: स्टेनो ने नाबालिग की आंख में डाली मिर्च, CCTV फुटेज वायरल

 बेमेतरा

शहर के मध्य स्थित रतन टॉकीज के पास लीना स्टूडियो सीएससी लोक सेवा केंद्र में एक नाबालिग युवक पर लूट का प्रयास हुआ। बदमाश ने युवक की आंखों में मिर्ची पाउडर डाला, लेकिन लूट सफल नहीं हो पाई। गुस्साए आरोपी ने लोहे की भारी हथौड़ी से युवक के सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक, कई बड़े फैसलों की उम्मीद

पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी बेमेतरा जिला न्यायालय में स्टेनो के पद पर कार्यरत है। इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर एक न्यायालय में काम करने वाला कर्मचारी इस तरह का अपराध क्यों अंजाम दे रहा है और उसका मकसद क्या था।

ये भी पढ़ें :  पश्चिम एशिया की परिस्थितियों पर मुख्यमंत्री की उच्चस्तरीय समीक्षा: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कमिश्नर, आईजी और कलेक्टरों को दिए निर्देश

न्यायालय में कार्यरत किसी कर्मचारी द्वारा इस प्रकार की हरकत करना न केवल हैरानी की बात है, बल्कि यह न्याय व्यवस्था की छवि के लिए भी चिंता का विषय है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई करेगी।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment