डेविड वॉर्नर ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड, T20 क्रिकेट में रचा नया इतिहास

नई दिल्ली
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डेविड वॉर्नर ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है, लेकिन वे अभी भी टी20 सर्किट में एक्टिव हैं। वे अलग-अलग टी20 लीग्स में खेल रहे हैं। इसी बीच उन्होंने टी20 क्रिकेट का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और विराट कोहली का रिकॉर्ड धराशायी कर दिया है। डेविड वॉर्नर टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में टॉप 5 में पहुंच गए हैं और विराट कोहली टॉप 5 से बाहर हो गए हैं।

ये भी पढ़ें :  T20 Asia Cup 2025: टीम इंडिया का ऐलान, नए उपकप्तान और 5 स्टैंडबाय प्लेयर्स की घोषणा

बाएं हाथ के ओपनर डेविड वॉर्नर ने यह उपलब्धि इंग्लैंड में चल रही द हंड्रेड प्रतियोगिता के दौरान मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के खिलाफ अपनी टीम लंदन स्पिरिट्स के मैच के दौरान हासिल की। द हंड्रेड लीग के स्टैट्स भी टी20 प्रोफेशनल क्रिकेट में शामिल किए जाते हैं। इस मैच के दौरान, वॉर्नर ने 51 गेंदों में 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 71 रनों की शानदार पारी खेली और 139 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। हालांकि, उनकी टीम को जीत नहीं मिल पाई, लेकिन वे टी20 क्रिकेट में रनों के मामले में विराट कोहली से आगे निकल गए।

ये भी पढ़ें :  BCCI का खुलासा: मोहम्मद शमी ने खुद किया था इंग्लैंड दौरे से इंकार

विराट कोहली ने 13543 रन अब तक टी20 क्रिकेट में बनाए हैं, जबकि डेविड वॉर्नर के टी20 रनों की संख्या अब 13545 हो गई है। इस तरह विराट कोहली अब टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में छठे नंबर पर खिसक गए हैं। लिस्ट में पहले नंबर पर 14562 रनों के साथ वेस्टइंडीज के महान ओपनर क्रिस गेल, दूसरे नंबर पर किरोन पोलार्ड (13854 रन) और तीसरे नंबर पर 13814 रनों के साथ इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स हैं। 419 टी20 मैचों में वॉर्नर ने 13545 रन बनाए हैं। औसत उनका 37 के करीब का है, जबकि स्ट्राइक रेट 140 से ज्यादा का है। 8 शतक और 113 अर्धशतक उनके नाम इस फॉर्मेट में दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें :  विराट की ऐतिहासिक पारी देखकर BCCI के अधिकारी हुए गदगद, जमकर की तारीफ

 

Share

Leave a Comment