Naxal Attack : गरियाबंद के अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र में नक्सलियों ने किया आइईडी ब्लास्ट, एक जवान शहीद

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, गरियाबंद, 18 नवंबर, 2023

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में स्थित बड़े गोबरा से मतदान दल को वापस लाने रोड ओपनिंग पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने आईइडी विस्फोट कर हमला किया है। इस घटना में जम्मू-कश्मीर निवासी आईटीबीपी जवान जोगिंदर सिंह पिता दिलीप सिंह बलिदान हो गए।

ये भी पढ़ें :  सावन की भक्ति में लीन हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, बाबा बैद्यनाथ और बासुकिनाथ के दरबार में टेका माथा

जानकारी के अनुसार बिंद्रानवागढ़ के बड़े गोबरा मतदान केंद्र में दोपहर तीन बजे मतदान समाप्त होने के बाद मतदान दल को लेकर आईटीबीपी के जवान वापस आ रहे थे। इस दौरान जंगल में एक जवान का पैर नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईइडी में पड़ गया।

इसके बाद हुए विस्फोट में घटना स्थल पर ही जवान बलिदान हो गया। उन्हें मैनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां बीएमओ गजेंद्र ध्रुव ने इस घटना की पृष्टि की। जवान के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए गरियाबंद ले जाया गया।

ये भी पढ़ें :  आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं नक्सल पीड़ित परिवारों को पुनर्वास नीति के तहत मिलेगा आवास : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर रेंज आईजी आरिफ शेख ने कहा कि बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा के अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र बड़े गोबरा से जब पोलिंग पार्टी लौट रही थी तभी नक्सलियों ने पोलिंग पार्टी को निशाना बनाते हुए आईईडी ब्लास्ट किया था। धमाके में आईटीबीपी के हेड कांस्टेबल जोगिंदर सिंह की मौत हो गई। पोलिंग पार्टी और ईवीएम मशीन सुरक्षित गरियाबंद पहुंच गई है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment