अमेरिका से टकराव के बीच ईरान ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल, जानिए कितनी है इसकी रेंज और ताकत

वाशिंगटन
अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने एक नई बैलिस्टिक मिसाइल लांच की है। यह सतह से सतह पर मार करने वाली चौथी पीढ़ी की मिसाइल है। इस नई मिसाइल का नाम खैबर है और इसकी रेंज 2000 किमी है। ईरान ने इसे एक बेहद सीक्रेट जगह पर लांच किया है। बता दें कि ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध का खतरा लगातार बना हुआ है। गुरुवार को दोनों देशों के बीच तीसरे दौर की परमाणु वार्ता हो रही है। बता दें कि अमेरिका लगातार ईरान के खिलाफ युद्ध की तैयारी में जुटा हुआ है। वह लगातार ईरान की समुद्री सीमा पर अपना युद्ध बेड़ा मजबूत करने में जुटा है।

ये भी पढ़ें :  अपनी पार्टी के इस्तीफे के दबाव के बीच ही जस्टिन ट्रूडो ने एक बड़ा फैसला लिया, भारतीयों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं

इस बीच स्विट्जरलैंड के जेनेवा में ओमान की मध्यस्थता के तहत ईरान और अमेरिका के बीच अप्रत्यक्ष परमाणु वार्ता का तीसरा दौर गुरुवार को शुरू हो गया। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह वार्ता ऐसे समय में हो रही है जब पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य जमावड़े के कारण दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है।

ये भी पढ़ें :  Video ब्रेकिंग : जब आधी रात को अतिसंवेदनशील क्षेत्र के थाने पहुंच गए ये IPS...पुलिस कप्तान को अपने बीच पाकर उत्साहित हो गए जवान...की SP ने वन टू वन चर्चा

 

Share

Leave a Comment