Chhattisgarh : खारुन नदी में सीएम भूपेश बघेल ने किया कार्तिक स्नान, महादेव घाट पर लगाई आस्था की डुबकी

 

 

 

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 26 नवंबर, 2023

 

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सुबह सवेरे रायपुर के खारून नदी स्थित महादेव घाट पहुंचे। सुबह 5.30 बजे खारुन नदी में सीएम भूपेश बघेल ने कार्तिक पूर्णिमा स्नान किया। उन्होंने अपने अंदाज में गुलाटी मारकर डुबकी लगाई है।

इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हटकेश्वर महादेव का दर्शन किया और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-बीजापुर में तीन नक्सली ढेर, सुरक्षाबलों से मुठभेड़ के साथ हो रही सर्चिंग

 

बता दें कि राजधानी रायपुर के महादेव घाट और राजिम समेत कई जगहों पर पुन्नी मेला का आयोजन किया गया है। वहीं, महादेव घाट में पुन्नी मेला को लेकर तैयारी के निर्देश दिए गए। इस बार मेला स्थल पर पेयजल टैंकरों की व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था समेत तमाम व्यवस्थाओं के निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़ें :  Korba News : कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, एक महिला समेत तीन लोगों की दम घुटने से मौत, 50 लोगों ने ऐसे बचाई अपनी जान

 

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment