Breaking
23 Nov 2026, Mon

ममता बनर्जी ने ‘कन्याश्री’ योजना की 12वीं सालगिरह पर किया गर्व का इजहार, महिलाओं से खास अनुरोध

कोलकाता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 14 अगस्त को ‘कन्याश्री दिवस’ के अवसर पर राज्य की लड़कियों और महिलाओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ‘कन्याश्री’ योजना की 12वीं वर्षगांठ पर इस महत्वाकांक्षी सामाजिक पहल की सफलता पर गर्व जताया।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ‘कन्याश्री’ योजना को लेकर गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “आज कन्याश्री दिवस है। कन्याश्री योजना, जो हमारा गौरव है, ने 12 वर्ष पूरे कर लिए हैं। दुनिया भर में, देश और पूरे बंगाल में सभी कन्याश्री महिलाओं को बहुत-बहुत बधाई।”

ये भी पढ़ें :  संजय सिंह बोले - DM को सम्मानित महसूस करना चाहिए कि हम उनके दफ्तर गए

ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे किसी अन्य सरकारी परियोजना की जानकारी नहीं है, जिसने इतने कम समय में समाज में महिला सशक्तिकरण पर इतना बड़ा प्रभाव डाला हो। उन्होंने इस योजना को अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिलने का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने अपनी पोस्ट में लिखा, “यह दुनिया में इतनी लोकप्रिय है कि इसने संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार जीता और 62 देशों की 552 योजनाओं में पहला स्थान हासिल किया।”

ये भी पढ़ें :  वेस्टर्न डिस्टर्बेंस समेत उत्तर भारत के कई राज्यों का मौसम बदला, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में होगी बारिश

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि जिस समाज में महिलाएं समृद्ध नहीं हैं, वह कभी भी समृद्ध नहीं हो सकता। समाज के विकास के लिए महिलाओं का सशक्तिकरण जरूरी है। उन्होंने जानकारी दी कि राज्य में 93 लाख से ज्यादा “कन्याश्री” हैं। इस योजना के माध्यम से उनके हाथों में 17,500 करोड़ रुपए से अधिक की राशि सौंपी जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सिर्फ महिलाओं के सशक्तिकरण की बातें नहीं करते, बल्कि उसे साकार करके दिखाते हैं।

ये भी पढ़ें :  IMD अलर्ट: अगले 5 दिन इन इलाकों में होगी मूसलाधार बारिश, रहें सावधान

अपने संदेश के अंत में ममता बनर्जी ने कन्याश्री लाभार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए लिखा, “सभी कन्याश्री से मेरा कहना है, जीवन में ऊंचाइयां हासिल करो, अपने देश का नाम रोशन करो, अपने राज्य का नाम रोशन करो। एक दिन तुम “विश्व बांग्ला” (वैश्विक बंगाल) का निर्माण करोगी। तुम अपने सिर पर विश्व सम्मान का ताज पहनोगी।” उन्होंने अपने संदेश का समापन जय हिंद, जय बांग्ला और जय कन्याश्री के उद्घोष के साथ किया।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *