Breaking
23 Nov 2026, Mon

योगराज सिंह का करारा जवाब – रोहित शर्मा चाहें तो 45 साल तक खेल सकते हैं

नई दिल्ली
रोहित शर्मा को T20I और टेस्ट के बाद वनडे से भी रिटायरमेंट ले लेनी चाहिए! क्रिकेट के गलियारों में आजकल ऐसी खूब बातें हो रहीं हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की नजरें जहां 2027 वर्ल्ड कप तक खेलने की है, वहीं आलोचकों का कहना है कि रोहित शर्मा को अभी रिटायरमेंट लेकर युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए। रोहित शर्मा फिलहाल 38 साल के हैं और अगले वनडे वर्ल्ड कप तक वह 40 के हो जाएंगे। रोहित आलोचना का शिकार अपनी फिटनेस और सिर्फ वनडे मैच के लिए उपलब्ध रहने की वजह से बन रहे हैं। ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने इन आलोचकों को करारा जवाब दिया है। उनका कहना है कि भारत को रोहित शर्मा की जरूर है, अगर वह चाहे तो 45 की उम्र तक भी क्रिकेट खेल सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  पैट कमिंस ने तेम्बा बावुमा को आउट करके इस लिस्ट में बनाई जगह, 50 साल बाद लॉर्ड्स में हुआ ऐसा

योगराज ने कहा, "रोहित शर्मा, वो इंसान जिसके बारे में बहुत से लोग बकवास करते हैं – मैंने उस दिन कहा था कि रोहित मेरे आदमी होंगे, वो आदमी, मेरे आदमी।"
उन्होंने आगे कहा, "जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की, एक तरफ उनकी बल्लेबाजी और दूसरी तरफ टीम के बाकी खिलाड़ी। एक तरफ उनकी पारी और दूसरी तरफ बाकी दुनिया। यही उनकी क्लास है। आप कह सकते हैं, 'रोहित, आपकी हमें 5 साल और जरूरत है यार' इसलिए कृपया अपने देश के लिए और काम करो, अपनी फिटनेस और हर चीज पर काम करो। उस पर चार आदमी लगाओ, उसे हर सुबह 10 किलोमीटर दौड़ाओ। अगर वो चाहे तो 45 साल की उम्र तक खेलने का क्लास रखता है।" चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से ही रोहित शर्मा ने भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला है, वह अगली बार एक्शन में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें :  कंबैक किंग Sanju Samson: टीम से अंदर-बाहर होते रहे, अब बने टीम इंडिया के सुपरस्टार

योगराज सिंह ने आगे कहा, "मेरा मानना है कि आपको घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए; जितना ज्यादा आप घरेलू क्रिकेट खेलेंगे, उतने ही ज्यादा फिट रहेंगे। फाइनल में मैन ऑफ द मैच किसे मिला? रोहित शर्मा। इसलिए आपको सिर्फ उन्हीं चीज़ों के बारे में बात करनी चाहिए जिनके बारे में आप जानते हैं। अगर आप उनके खेल और फिटनेस के बारे में बात करना चाहते हैं, तो ऐसा तभी करें जब आप किसी स्तर पर खेल चुके हों। क्या आपको इस तरह की बातें करने में शर्म आती है?"

ये भी पढ़ें :  200 वोल्ट का झटका! क्या मुंबई इंडियंस के लिए भी खतरा बनेगा GG का यह खूंखार खिलाड़ी?

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *