Breaking
29 Nov 2026, Sun

एशिया कप 2025 से पहले जसप्रीत बुमराह का बड़ा बयान, BCCI को दी उपलब्धता की जानकारी

नई दिल्ली 
अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति 19 अगस्त को एशिया कप 2025 के स्क्वॉड के चयन के लिए बैठक करने वाली है। इस बैठक में कई खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होगा और अंत में सिर्फ 15 प्लेयर्स को ही इस टूर्नामेंट में मौका मिलेगा। यह 15 खिलाड़ी आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के भी प्रमुख दावेदार होंगे। इस मीटिंग से ठीक पहले भारत के नंबर-1 तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बीसीसीआई समेत चयनकर्ताओं को अपनी उपलब्धता पर अपडेट दिया है। जसप्रीत बुमराह आखिरी बार एक्शन में इंग्लैंड दौरे पर दिखाई दिए थे जहां वर्कलोड के चलते उन्होंने सिर्फ तीन ही टेस्ट खेले थे।

ये भी पढ़ें :  क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने मॉडल समरीन को किया प्रपोज, न्यूजीलैंड में झील किनारे की सगाई

बुमराह ने पहले ही चयनकर्ताओं को टूर्नामेंट खेलने की अपनी इच्छा से अवगत करा दिया है। इसलिए, उनका टीम में शामिल होना लगभग तय है। इंडियन एक्सप्रेस ने एक सूत्र के हवाले से बताया, "बुमराह ने चयनकर्ताओं को सूचित कर दिया है कि वह एशिया कप चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। चयन समिति अगले हफ्ते बैठक करेगी और इस पर चर्चा करेगी।"

ये भी पढ़ें :  मध्यप्रदेश राज्य ट्रायथलॉन अकादमी चयन ट्रायल्स में खिलाड़ियों ने दिखाई दमदार प्रतिभा

जसप्रीत बुमराह ने आखिरी T20I जून 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था। यह टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल था, जिसमें टीम इंडिया ने करीबी मुकाबले में अफ्रीकी टीम को हराया था। इसके बाद से बुमराह ने एक भी T20I मैच नहीं खेला है, अब वह सीधा एशिया कप में एक्शन में नजर आ सकते हैं।

भारत एशिया कप में अपना पहला मैच 10 सितंबर को संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ खेलेगा। 14 सितंबर को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ हाई वोल्टेज मैच होगा, टीम इंडिया यह मैच खेलेगी या नहीं यह तो समय आने पर ही पता चलेगा। ओमान के खिलाफ 19 सितंबर को आखिरी मैच खेल भारत ग्रुप स्टेज का अंत करेगा।
बता दें, भारत, संयुक्त अरब अमीरात, पाकिस्तान और ओमान को ग्रुप ए में रखा गया है, जबकि ग्रुप बी में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और हांगकांग शामिल हैं।

ये भी पढ़ें :  इंग्लैंड में अगले साल होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल ICC ने जारी किया

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *