SBI, HDFC, PNB और केनरा बैंक ने बदली पैसे ट्रांसफर की दरें, अब लगेगा नया चार्ज

नई दिल्ली
 अगर आप इंटरनेट या मोबाइल बैंकिंग के जरिए पैसे भेजते हैं, तो आपके लिए यह जरूरी खबर है. देश के कई बड़े बैंकों ने अब इमीडिएट पेमेंट सर्विस यानी आईएमपीएस (IMPS) पर चार्ज लगाने का फैसला लिया है. आईएमपीएस ट्रांजैक्शन करने वालों इन बैंकों के ग्राहकों को अब तय सीमा के हिसाब से फीस चुकानी होगी. पहले ज्यादातर बैंक इस सुविधा को बिल्कुल फ्री मुहैया कराते थे.

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने करोड़ों ग्राहकों को बड़ा झटका दे दिया है. दरअसल, एसबीआई ने खुदरा ग्राहकों के लिए अपनी आईएमपीएस ट्रांजैक्शन चार्ज में बदलाव करने का ऐलान किया है. नए बदलाव 15 अगस्त, 2025 से लागू होंगे.

ये भी पढ़ें :  ऑपरेशन सिंदूर में किन घातक हथियारों का इस्तेमाल, विध्वंसक राइफल से लेकर ग्रेनेड लॉन्चर तक

SBI के नए चार्ज (15 अगस्त से लागू)

25,000 रुपये तक – कोई चार्ज नहीं
25,000 रुपये से 1 लाख रुपये तक – 2 रुपये + GST
1 लाख रुपये से 2 लाख रुपये तक – 6 रुपये + GST
2 लाख रुपये से 5 लाख रुपये तक – 10 रुपये + GST

केनरा बैंक के नए चार्ज

    1,000 रुपये तक: कोई चार्ज नहीं
    1,000 रुपये – 10,000 रुपये तक: 3 रुपये + GST
    10,000 रुपये – 25,000 रुपये तक: 5 रुपये + GST
    25,000 रुपये – 1,00,000 रुपये तक: 8 रुपये + GST
    1,00,000 रुपये – 2,00,000 रुपये तक: 15 रुपये + GST
    2,00,000 रुपये – 5,00,000 रुपये तक: 20 रुपये + GST

ये भी पढ़ें :  SBI का बड़ा फैसला: लोन पर ब्याज में कमी, अब कम होगी आपकी EMI

पंजाब नेशनल बैंक के नए चार्ज

1,000 रुपये तक: कोई चार्ज नहीं
1,001 रुपये – 1,00,000 रुपये तक: ब्रांच से 6 रुपये + GST, ऑनलाइन: 5 रुपये + GST
1,00,000 रुपये से ऊपर: ब्रांच से: 12 रुपये + GST, ऑनलाइन: 10 रुपये + GST

HDFC बैंक के नए चार्ज (1 अगस्त 2025 से लागू)

    1,000 रुपये तक: आम ग्राहक: 2.50 रुपये, वरिष्ठ नागरिक: 2.25 रुपये
    1,000 रुपये – 1,00,000 रुपये तक: आम ग्राहक: 5 रुपये, वरिष्ठ नागरिक: 4.50 रुपये
    1,00,000 रुपये से ऊपर: आम ग्राहक: 15 रुपये, वरिष्ठ नागरिक: 13.50 रुपये
    HDFC बैंक के Gold और Platinum अकाउंट होल्डर्स को चार्ज नहीं देना होगा.

ये भी पढ़ें :  दिल्ली में मेडिकल चमत्कार: मृत घोषित महिला की रगों में फिर दौड़ा खून, एशिया में पहली बार

क्या होता है IMPS
बता दें कि इमीडिएट पेमेंट सर्विस यानी आईएमपीएस एक रियल टाइम पेमेंट सर्विस है. यह सर्विस 24 घंटे उपलब्‍ध होती है. इसे नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ऑपरेट करता है. इस सर्विस के जरिए ग्राहक किसी भी समय तुरंत पैसे भेज भी सकते हैं और हासिल भी कर सकते हैं.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment