जन-सेवा ही संकल्प : रेणुका सिंह

एमसीबी/खोंगापनी

    विधायक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह के निर्देश पर क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों को लगातार सहयोग पहुँचाया जा रहा है।

आज नगर पंचायत खोंगापानी एवं नई लेदरी के जरूरतमंद परिवारजनों को स्वेच्छानुदान की राशि प्रदान की गई। वहीं आगे केल्हारी एवं जनकपुर में भी अनुदान राशि वितरित की जाएगी।

ये भी पढ़ें :  बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर, 305 पदों पर नकली भर्ती

रेणुका सिंह ने कहा
“मैं अपने क्षेत्रवासियों के हर सुख-दुख में शामिल हूँ। मुझे आमजनों की चिंता हमेशा रहती है और मेरा प्रयास यही रहेगा कि उनके लिए कुछ बेहतर कर सकूँ।”

प्रदेश सरकार की यही मंशा है कि
“हर जरूरतमंद तक समय पर सहयोग पहुँचे और कोई भी परिवार अकेला महसूस न करे।”
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सुशासन की सरकार इस संकल्प को धरातल पर उतार रही है।

ये भी पढ़ें :  उप मुख्यमंत्री साव ने किया प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के हितग्राही सर्वेक्षण का प्रदेशव्यापी शुभारंभ

इस अवसर पर नगर पंचायत नई लेदरी के अध्यक्ष वीरेंद्र राणा, हसदेव मंडल अध्यक्ष बबीता सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment