रजनीकांत की ‘कुली’ का धमाका! ऐश्वर्या राय की PS-1 को पछाड़ा, 500 करोड़ क्लब के करीब

मुंबई

रजनीकांत और लोकेश कनगराज की फिल्म कुली बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है. फिल्म के कलेक्शन में पहले वीकेंड के बाद गिरावट देखने को मिली थी मगर फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर फिर इतनी ऊंची छलांग मार दी है की हर कोई चौंक गया है. इसके साथ ही रजनीकांत ने मणिरत्नम की पोन्नियन सेल्वन 1 का लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. आइए आपको बताते हैं ये फिल्म वर्ल्डवाइड कितनी कमाई कर चुकी है.

रजनीकांत की कुली चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है. फिल्म इंडिया के साथ ओवरसीज भी जबरदस्त कमाई कर रही है. अगर ये फिल्म ऐसे ही कमाई करती रही तो इसे बाकी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने में ज्यादा समय नहीं लगने वाला है.

ये भी पढ़ें :  शानदार है ‘बदनाम’ का गाना ‘इंजेक्शन’ , सुनकर नाचने पर हो जाएंगे मजबूर : निक्की तंबोली

कुली ने वर्ल्डवाइड किया इतना कलेक्शन
कुली को सिनेमाघरों पर रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं और इंडिया में इसने 256.75 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं 304 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन किया है. पहले मंडे को फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली थी मगर फिल्म 70 परसेंट जंप के साथ दूसरे वीकेंड पर सब कवर कर लिया है. कुली ने इंडिया में दूसरे हफ्ते 27 करोड़ का कलेक्शन किया है जिसके बाद ये 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. वहीं ओवरसीज कलेक्शन की बात करें तो इसने 180 करोड़ कमा लिए हैं जिसके बाद कुली का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ग्रॉस 484 करोड़ हो गया है. कुली अब 500 करोड़ से थोड़ा ही दूर रह गई है.

ये भी पढ़ें :  धुरंधर 2 का ट्रेलर आया और सोशल मीडिया बोला – ये फिल्म नहीं, सीधी वॉर्निंग है!

पोन्नियन सेल्वन-1 का तोड़ा रिकॉर्ड
रजनीकांत ऐश्वर्या राय की पोन्नियन सेल्वन 1 से आगे निकल गए हैं. पोन्नियन सेल्वम-1 साल 2022 में आई थी. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड लाइफटाइम 480 करोड़ का कलेक्शन किया था. जिसे 484 करोड़ कमाकर कुली ने तोड़ दिया है. अब देखना होगा रजनीकांत की कुली और कितनी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है.

ये भी पढ़ें :  दुबई में एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी पर हमला: सड़क पर रोते हुए बोलीं—मेरा पीछा किया जा रहा है, पुलिस मदद नहीं कर रही

कुली की बात करें तो ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसमें वो एक रिटायर्ड कुली के किरदार में नजर आए हैं. फिल्म में रजनीकांत के साथ नागार्जुन, श्रुति हासन अहम किरदार निभाते नजर आए हैं. फिल्म में आमिर खान का कैमियो है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment