गणेश चतुर्थी पर रेलवे का तोहफा, रात में भी दौड़ेंगी लोकल ट्रेनें

मुंबई 
गणेशोत्सव को देखते हुए, मुंबई के लाखों लोगों को रेलवे ने बड़ी खुशखबरी दी है। मुंबई मेट्रो के बाद अब मध्य रेलवे ने भी रात में अतिरिक्त लोकल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इस कदम से गणपति विसर्जन के दौरान देर रात तक सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

सेंट्रल लाइन पर चलेंगी ये ट्रेनें
मध्य रेलवे 4, 5 और 6 सितंबर की रात को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) और कल्याण-ठाणे के बीच विशेष ट्रेनें चलाएगा। ये ट्रेनें मुख्य मार्ग पर सभी स्टेशनों पर रुकेंगी।
CSMT से कल्याण: 6 सितंबर को एक स्पेशल ट्रेन रात 01:40 बजे CSMT से चलेगी और 03:10 बजे कल्याण पहुँचेगी।
CSMT से ठाणे: एक अन्य स्पेशल सेवा CSMT से रात 02:30 बजे रवाना होकर 03:30 बजे ठाणे पहुँचेगी।
अप मेन लाइन पर: 4, 5 और 6 सितंबर को कल्याण से CSMT के लिए स्पेशल ट्रेनें रात 00:05 बजे से चलेंगी, जो 01:30 बजे CSMT पहुँचेगी।

ये भी पढ़ें :  फिर बदली महाकाल मंदिर में व्यवस्था...जानिए प्रोटोकाल कार्यालय अब कहां हो गया शिफ्ट

हार्बर लाइन पर भी चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
गणपति विसर्जन के दिन यानी 6 और 7 सितंबर को हार्बर लाइन पर भी यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है।
CSMT से पनवेल: 01:30 बजे और 02:45 बजे दो विशेष ट्रेनें CSMT से पनवेल के लिए चलेंगी।
पनवेल से CSMT: पनवेल से CSMT के लिए पहली स्पेशल ट्रेन रात 01:00 बजे और दूसरी 01:45 बजे चलेगी।

ये भी पढ़ें :  ब्रिक्स में शामिल होने की पाकिस्तान की उम्मीदों को जोरदार झटका, भारत की ना के सामने रूस-चीन को भी माननी पड़ी हार

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment