डीटीसी बस में लगी भीषण आग, मोटरसाइकिल से टक्कर के बाद यात्री बाल-बाल बचे

पश्चिमी दिल्ली
दिल्ली कैंट थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह धौलाकुआं के नजदीक एक डीटीसी बस और मोटरसाइकिल में टक्कर के बाद बस में आग लग गई। घटना में आग से बस पूरी तरह जल गई। गनीमत यह रही कि बस में सवार कोई यात्री घायल नहीं हुआ, लेकिन मोटरसाइकिल सवार को हादसे में चोटें आईं। मोटरसाइकिल सवार का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें :  उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र से दौरान सदन में सीएजी की रिपोर्ट की गई पेश, वित्तीय अनियमितताओं का हुआ खुलासा

पुलिस के अनुसार सुबह करीब 11 बजे पीसीआर को बस के कंडक्टर ने कॉल किया। यह बस (बस नंबर डीएल 1पीडी 5800 और रूट नंबर 776, उत्तम नगर बस टर्मिनल से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम) घुम्मनहेड़ा डिपो का था।

कंडक्टर ने पीसीआर को पबताया कि धौलाकुआं बस स्टाप, डिफेंस आफिसर्स एंक्लेव पर बस रुकी थी, ताकि यात्री उतर सकें। तभी पीछे से एक मोटरसाइकिल तेजी से आई और बस के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर के बाद मोटरसाइकिल सीएनजी बस के नीचे फंस गई और चिंगारी निकलने के कारण बस में आग लग गई।

ये भी पढ़ें :  भारत में बनेगी बिजली और सीमापार लगेगा झटका, पाकिस्तान को बूंद-बूंद के लिए तरसा सकते हैं 10 प्रोजेक्ट

आग लगते ही ड्राइवर और कंडक्टर ने तुरंत सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस बीच, मोटरसाइकिल सवार मौके से फरार हो गया। देखते ही देखते आग ने बस को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। पुलिस की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। छानबीन के दौरान पता चला कि टक्कर मारने वाली मोटरसाइकिल (टीवीएस अपाचे) ईस्ट ऑफ कैलाश, श्रीनिवासपुरी निवासी समीर रोहिल्ला के नाम पर पंजीकृत है।

ये भी पढ़ें :  सीएम अब्दुल्ला ने दिलाया भरोसा- जल्द ही आरक्षण के मुद्दे पर कैबिनेट उप-समिति की रिपोर्ट पर अपना निर्णय लेगी

 

Share

Leave a Comment