मिचेल स्टार्क ने रिटायरमेंट की जानकारी कप्तान को नहीं दी, बाद में जताया खेद

नई दिल्ली 
ऑस्ट्रेलिया की टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने इसी सप्ताह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया। मिचेल स्टार्क चाहते हैं कि वह टेस्ट और वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट पर फोकस करें। उनके दिमाग में वनडे वर्ल्ड कप 2027 और उसी साल भारत का टेस्ट दौरा है। हालांकि, इस उलझन के बीच उनसे एक बड़ी गलती भी हो गई। मिचेल स्टार्क अपनी टी20 टीम के कप्तान मिचेल मार्श को ही अपने रिटायरमेंट के बारे में बताना भूल गए। कप्तान मार्श को इसकी जानकारी इंस्टाग्राम से मिली।

ये भी पढ़ें :  IPL 2026: जडेजा और यशस्वी नहीं, इस खिलाड़ी को मिल सकती है RR की कप्तानी

मिचेल स्टार्क ने खुद इस बात की जानकारी दी है कि ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम के कप्तान मिचेल मार्श को उनके रिटायरमेंट की जानकारी सोशल मीडिया से मिली, क्योंकि पेसर उनको निजी तौर पर बताना भूल गए थे। 2012 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले मिचेल स्टार्क ने 65 मैचों में कुल 79 विकेट निकाले हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए वे शायद ऑस्ट्रेलिया की स्कीम ऑफ थिंग्स में होंगे, क्योंकि इस टूर्नामेंट में अब कुछ ही महीने बाकी हैं। यही कारण है कि मिचेल स्टार्क के रिटायरमेंट से कप्तान मिचेल मार्श को भी दुख हुआ होगा।

ये भी पढ़ें :  वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका, मिचेल स्टार्क ने छोड़ा T20I क्रिकेट

लेफ्ट आर्म पेसर मिचेल स्टार्क ने बताया, "मुझे शायद मिची (मिचेल मार्श) को फोन करना चाहिए था। उसने मुझे मैसेज करके बताया कि उसे इंस्टाग्राम के जरिए (रिटायरमेंट के बारे में) पता चला। मुझे इस बात का बुरा लगा – मैंने कैप्टन को नहीं बताया।" मिचेल मार्श ने वर्ल्ड कप 2027 को लेकर कहा, "अगर मुझे 2027 तक टीम में नहीं रहना था, तो मैं उस जगह को बचाए नहीं रखना चाहता था। मुझे अब भी लगता है कि मेरे पास उस वनडे टीम को देने के लिए बहुत कुछ है।" स्टार्क टी20 लीग्स में खेलना जारी रखेंगे, जिनमें आईपीएल भी शामिल है। इसके अलावा वे टेस्ट और वनडे पर पूरी तरह से फोकस रहना चाहेंगे।

ये भी पढ़ें :  11 साल बाद BBL में वापसी: मिचेल स्टार्क ने जताई तैयारियों की झलक, आखिरी सीजन में 20 विकेट लिए थे

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment