घने और मजबूत बाल चाहिए? इन चीज़ों को डाइट में शामिल करें, बालों की ग्रोथ होगी तेज़

खूबसूरत और सुंदर बाल हर किसी की चाहत होते हैं लेकिन आजकल प्रदूषण, पोषक की कमी और कई तरह के फैक्टर्स की वजह से लोगों को हेयरफॉल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है.

यहां हम आपको कुछ ऐसे ड्राई फ्रूट्स की जानकारी दे रहे हैं जिन्हें अगर आप हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल के साथ सेवन करते हैं तो इससे आपके बालों को पोषण मिलेगा क्योंकि ड्राई फ्रूट्स प्रोटीन, विटामिन्स और ढेरों एंटीऑक्सिडेंट्स का रिच सोर्स होते हैं. 

ये भी पढ़ें :  ऑस्कर 2026 की दौड़ में ईशान खट्टर की ‘होमबाउंड’, बेस्ट इंटरनेशनल फीचर में हुई शॉर्टलिस्ट

अखरोट आपकी बॉडी, दिमाग, स्किन और बालों के लिए भी सुपरफूड है. इसमें प्रोटीन, फैट, फाइबर, मैंगनीज, कॉपर, सेलेनियम, विटामिन ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड और बायोटिन होता है जो बालों को घना, मजबूत बनाने में मदद करते हैं. साथ ही स्कैल्प को भी स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. 
    
किशमिश व्यंजनों को सजाने और स्वाद बढ़ाने के साथ ही स्किन और बालों के लिए भी बहुत अच्छी होती है. इसमें ढेरों एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं और आयरन होता है जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है. इससे सिर की त्वचा में ऑक्सिजन पहुंचता है और बाल मजबूत होते हैं. इसमें विटामिन सी भी होता है जो आयरन अवशोषण और कोलेजन के उत्पादन में मदद करता है. 

ये भी पढ़ें :  एक्टर टीकू तलसानिया को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

बादाम बायोटिन और विटामिन ई से भरपूर होते हैं. ये आपकी सिर की त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन को सुधारते हैं और बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं. ये बालों के टूटने की प्रक्रिया को भी कम करते हैं. 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment