10वीं कक्षा के छात्र लगन डुडेजा ने जिला स्तरीय शूटिंग में जीता गोल्ड

बरनाला
सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल के 10वीं कक्षा के छात्र लगन डुडेजा ने 69वीं जिला स्तरीय स्कूल शूटिंग प्रतियोगिता में अंडर-18 में भाग लेकर गोल्ड मेडल जीता है। यह प्रतियोगिता सरकारी हाई स्कूल धूरकोट में आयोजित की गई थी, इसमें विभिन्न स्कूलों से विद्यार्थियों ने भाग लिया था जिसमें लगन ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतने में सफलता हासिल की है।

ये भी पढ़ें :  ऋषभ पंत बने एशिया के सबसे सफल विकेटकीपर बल्लेबाज, SENA देशों में एमएस धोनी का वर्चस्व हुआ खत्म

इस मौके पर स्कूल स्टाफ ने लगन, उसके पिता दीपक डुडेजा, मां अनुराधा डुडेजा को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। लगन पढ़ाई के साथ दूसरी एक्टीविटीज में भी भाग लेता है, उसने इस मुकाबले के लिए जी तोड़ मेहनत की थी । उसे जिला टूर्नामेंट कमेटी बरनाला की तरफ से मेडल दिया गया है।

Share

Leave a Comment