गुजरात में सड़क पर धरने पर बैठी महिला, 20 रुपये में सिर्फ 4 गोलगप्पे मिलने पर किया विरोध

वडोदरा 
बीच सड़क बैठकर रोती हुई महिला, स्पीड कम करके महिला को बचाकर निकलते वाहन। सोशल मीडिया पर ऐसा एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने की असली वजह वह कारण है जिसके लिए महिला इस तरह अपनी आवाज उठाने को मजबूर हुई। दावा किया जा रहा है कि 20 रुपये में 6 की जगह महज 4 गोलगप्पे दिए जाने से नाराज होकर महिला धरने पर बैठ गई।

ये भी पढ़ें :  भगोरिया में शामिल होने पलायन कर गए ग्रामीण लौटे, मेले का ऐतिहासिक महत्व

बताया जा रहा है कि वीडियो वडोदरा के सुरसागर झील इलाके का है। हाल ही में महिला सड़क किनारे एक गोलगप्पे वाले ठेले पर पहुंची थी। उसका आरोप था कि गोलगप्पे वाला 20 रुपये में 6 देता है लेकिन उसे केवल चार ही दिए। न्याय पाने के लिए महिला बीच सड़क धरने पर बैठ गई। महिला रोने लगी। महिला ने रोते हुए लोगों को अपना दुख बताया और कहा कि गोलगप्पे वाला दादागिरी करता है। महिला ने कहा कि वह उसका ठेला हटवाना चाहती है।

ये भी पढ़ें :  जैसलमेर में हुई जीएसटी काउंसिल की 55वीं बैठक से आम जनता को बड़ी राहत की उम्मीद थी पर लगा झटका

ट्रैफिक बाधित होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और किसी तरह उसे समझा-बुझाकर रास्ते से हटाया। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे है। कुछ लोगों ने महिला के साथ सहानुभूति जताई और एक उपभोक्ता के रूप में उसके प्रदर्शन को सही बताया।

ये भी पढ़ें :  कागज़ी दस्तावेज़ों से डिजिटल युग तक: आज़ादी के बाद आम बजट कैसे बदला

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment