गुजरात में सड़क पर धरने पर बैठी महिला, 20 रुपये में सिर्फ 4 गोलगप्पे मिलने पर किया विरोध

वडोदरा 
बीच सड़क बैठकर रोती हुई महिला, स्पीड कम करके महिला को बचाकर निकलते वाहन। सोशल मीडिया पर ऐसा एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने की असली वजह वह कारण है जिसके लिए महिला इस तरह अपनी आवाज उठाने को मजबूर हुई। दावा किया जा रहा है कि 20 रुपये में 6 की जगह महज 4 गोलगप्पे दिए जाने से नाराज होकर महिला धरने पर बैठ गई।

ये भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा देशभर में बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी कर रही है

बताया जा रहा है कि वीडियो वडोदरा के सुरसागर झील इलाके का है। हाल ही में महिला सड़क किनारे एक गोलगप्पे वाले ठेले पर पहुंची थी। उसका आरोप था कि गोलगप्पे वाला 20 रुपये में 6 देता है लेकिन उसे केवल चार ही दिए। न्याय पाने के लिए महिला बीच सड़क धरने पर बैठ गई। महिला रोने लगी। महिला ने रोते हुए लोगों को अपना दुख बताया और कहा कि गोलगप्पे वाला दादागिरी करता है। महिला ने कहा कि वह उसका ठेला हटवाना चाहती है।

ये भी पढ़ें :  मोदी सरकार ने लागू की चार नई श्रम संहिताएं, श्रमिकों को मिली सोशल सिक्योरिटी और स्वास्थ्य सुविधाओं की गारंटी

ट्रैफिक बाधित होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और किसी तरह उसे समझा-बुझाकर रास्ते से हटाया। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे है। कुछ लोगों ने महिला के साथ सहानुभूति जताई और एक उपभोक्ता के रूप में उसके प्रदर्शन को सही बताया।

ये भी पढ़ें :  हैती में जादू टोना के शक में 110 लोगों को उतारा मौत के घाट

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment