नवी मुंबई रोड रेज: पूजा खेडकर के पिता के ड्राइवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई 
नवी मुंबई पुलिस के हाथ पिछले हफ्ते एक ड्राइवर के अपहरण से संबंधित रोड रेज मामले में बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने पूर्व ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर के पिता के वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। सीनियर अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मामले में वांटेड पूजा खेडकर के पिता दिलीप खेडकर अब भी फरार हैं। पुलिस के अनुसार, घटना 13 सितंबर को नवी मुंबई के मुलुंड-ऐरोली रोड पर हुई थी, जब प्रह्लाद कुमार नामक व्यक्ति ने एक कंक्रीट मिक्सर ट्रक से लैंड क्रूजर कार को टक्कर मार दी। इसके बाद कुमार और कार में सवार दो लोगों के बीच बहस हो गई।

ये भी पढ़ें :  हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा- विभिन्न स्थानों पर गोमांस फेंकने का धंधा बंद होना चाहिए, नहीं तो लोग सूअर का मांस रख सकते हैं

जांच में पता चला कि दिलीप खेडकर और उनके ड्राइवर प्रफुल सालुंखे कुमार को कार में डालकर पुणे स्थित खेडकर के बंगले पर ले गए। पुलिस उपायुक्त पंकज दहाणे ने कहा, 'हमने अपहरण में शामिल खेडकर के वाहन चालक प्रफुल सालुंखे को गिरफ्तार कर लिया है।’ रबाले पुलिस ने फरार दिलीप खेडकर समेत आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) अपहरण के तहत मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें :  100 अश्लील वीडियो, 1500 करोड़ की संपत्ति, ‘गॉडमैन’ अशोक खरात केस में हुए बड़े खुलासे

पूजा खेडकर पर गलत सर्टिफिकेट देने का आरोप
पूजा खेडकर पर 2022 की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में आरक्षण का लाभ उठाने के लिए अपने आवेदन में गलत तथ्य प्रस्तुत करने का आरोप है। हालांकि, उन्होंने खुद पर लगे सभी आरोपों का खंडन किया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने खेडकर के खिलाफ कई आरोपों के तहत कार्रवाई शुरू की, जिसमें फर्जी पहचान बताकर सिविल सेवा परीक्षा देने की कोशिश करने का आपराधिक मामला भी शामिल है। दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ विभिन्न अपराधों के लिए प्राथमिकी दर्ज की थी।

ये भी पढ़ें :  दिल्ली में तापमान बढ़ने और ज्यादा दिन लू चलने की भविष्यवाणी, दिल्ली-NCR में तापमान बढ़ा, कई राज्यों में होगी बारिश

 

Share

Leave a Comment