ओपन राष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप का बिगुल बजा, 29 सितंबर से मुकाबले शुरू!

नई दिल्ली
फेनेस्टा ओपन राष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप का 30वां चरण 29 सितंबर से डीएलटीए में शुरू होगा। इसमें पूर्व चैंपियन विष्णु वर्धन और वीएम रणजीत भी हिस्सा लेंगे। पुरुष और महिला वर्ग के क्वालिफाइंग दौर 27 सितंबर से शुरू होंगे। जूनियर वर्ग (अंडर-18, अंडर-16, अंडर-14) की स्पर्धाएं इसके बाद होंगी। डीसीएम श्रीराम लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अजय एस श्रीराम ने कहा, हमें चैंपियनशिप का आयोजन करने पर गर्व है जो भारतीय टेनिस के लिए एक बेहतरीन मंच है। हमारा ध्यान हमेशा प्रतिभा की पहचान करना, उन्हें मौका देना और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर से वैश्विक स्तर तक ले जाने में मदद करना है।

ये भी पढ़ें :  IPL 2026 Opening Ceremony: इस बार नहीं होगा उद्घाटन समारोह, गम में डूबा चिन्नास्वामी स्टेडियम

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment