Breaking
24 Nov 2026, Tue

शानदार प्रदर्शन! अनुष्का का दूसरा गोल्ड और एड्रियन का सिल्वर पदक जूनियर विश्व कप में

नई दिल्ली
उभरती हुई निशानेबाज अनुष्का ठोकुर ने रविवार को यहां आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस स्पर्धा में शीर्ष स्थान हासिल कर दूसरा स्वर्ण जीता जबकि एड्रियन करमाकर ने इसी स्पर्धा के पुरुष वर्ग में रजत पदक हासिल किया।

इससे भारत के पदकों की संख्या 13 हो गई है जिसमें चार स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं। व्यक्तिगत तटस्थ एथलीट (एआईएन) तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक से दूसरे स्थान पर है जबकि इटली दो स्वर्ण और एक रजत पदक के साथ तीसरे स्थान पर है।

ये भी पढ़ें :  भारत-न्यूजीलैंड T20 सीरीज 22 अक्टूबर से शुरू, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में उतरेंगे ये खिलाड़ी

अठारह वर्षीय अनुष्का ने चार दिन में जूनियर विश्व कप में अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने प्रतियोगिता के पहले दिन महिलाओं की 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में शीर्ष स्थान हासिल किया था। व्यक्तिगत तटस्थ एथलीट अनास्तासिया सोरोकिना 454.9 अंक से रजत पदक जीता और मारिया क्रुग्लोवा ने 444.0 अंक से कांस्य पदक जीता।

ये भी पढ़ें :  कोलकाता में टीम इंडिया अलर्ट! विपक्ष की ‘खतरनाक तिकड़ी’ बनेगी सबसे बड़ी चुनौती

फाइनल में पहुंची अन्य भारतीयों में माहित संधू पांचवें स्थान और प्राची गायकवाड़ सातवें स्थान पर रहीं। जूनियर पुरुषों की थ्रीपी स्पर्धा में घरेलू निशानेबाज एड्रियन ने फाइनल में 454.8 अंक से रजत पदक जीता।

व्यक्तिगत तटस्थ एथलीट दिमित्री पिमेनोव ने 459.9 अंक से स्वर्ण पदक हासिल किया। एक अन्य व्यक्तिगत तटस्थ एथलीट कामिल नूरियाखमेतोव ने 441.0 अंक से कांस्य पदक जीता।

ये भी पढ़ें :  12 अक्टूबर को हैदराबाद में होगा भारत का बांग्लादेश से मुकाबला, संजू सैमसन को खेलेंगे या जितेश शर्मा ?

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *