ब्रेकिंग : CM हाउस में आज CM विष्णुदेव साय लेंगे कैबिनेट बैठक..निकाय चुनाव के नियमों में बदलाव पर होगी चर्चा.. इन विषयों पर होगी मंत्रणा

शिवानी शेरके, न्यूज़ राइटर, रायपुर, 19 जुलाई 2024

रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आज दोपहर तीन बजे नवा रायपुर के महानदी भवन के कैबिनेट हॉल में होगी | बता दे की कैबिनेट में विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में पेश किए जाने वाले संशोधन विधेयकों के प्रारूप और चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए प्रथम अनुपूरक बजट प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें :  आदिम जाति वर्ग के बच्चों के लिए फाइव स्टार होटलों की तरह सुविधाएं विकसित करने के निर्देश,स्वयं के विकास के साथ समाज में भागीदारी ही वास्तविक सफलता :सोनमणि बोरा

इसके अलावा विधानसभा के मानसून सत्र में रखे जाने वाले कुछ विधेयकों को हरी झंडी मिलने की भी उम्मीद है। कैबिनेट की बैठक में रेडी टू ईंट की जिम्मेदारी स्व सहायता समूहों को सौंपने का निर्णय लिया जा रहा सकता है।

अध्यक्षों के सीधे चुनाव के लिए मानसून सत्र में लाए जाने वाले विधेयक के प्रारुप का भी अनुमोदन किया जा सकता है. प्रदेश में आगामी नगरीय निकाय चुनाव को देखते हुए शहरी क्षेत्रों में विकास कार्यों में तेजी लाने सहित अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  बड़ी ख़बर : हाईकोर्ट ने कहा-"केवल इसलिए बलात्कार का आरोप नहीं लगाया जा सकता, क्योंकि दो वयस्क लोगों के बीच संबंध शादी तक नहीं पहुंचे"...पढ़िए कोर्ट ने किस मामले में ये कहा?

अध्यक्षों के सीधे चुनाव के लिए मानसून सत्र में लाए जाने वाले विधेयक के प्रारुप का भी अनुमोदन किया जा सकता है। बैठक में चालू खरीफ सीजन में बारिश और फसलों की स्थिति, साथ ही खाद-बीज की उपलब्धता की समीक्षा की जाएगी। वर्तमान में, कई जिलों और तहसीलों में औसत से कम बारिश हुई है, जिससे धान और अन्य खरीफ फसलों की बुआई प्रभावित हुई है। इसके अलावा, कैबिनेट में किसानों और कर्मचारियों के हित में कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी लिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें :  बलरामपुर के वनांचल क्षेत्रों में आमदनी का जरिया बना महुआ, सुबह से महुआ बीनने में जुट रहे गांव के लोग....

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment