कांग्रेस का बड़ा वार: PM मोदी को बताया ‘आधुनिक रावण’, बीजेपी ने किया पलटवार

नई दिल्ली 
राजधानी दिल्ली में एक बार फिर सियासी तूफान खड़ा हो गया है। कांग्रेस के सीनियर नेता उदित राज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना दशहरे पर जलाए जाने वाले दस सिर वाले रावण से कर डाली। समाचार एजेंसी IANS से बातचीत में उदित राज ने तंज कसते हुए कहा, 'पीएम मोदी आज के दौर के रावण हैं। जिस तरह वह अपना सोने का महल बना रहे हैं, उसमें प्रवेश करते ही वह इसे जलता हुआ देखेंगे।' इस बयान की बीजेपी ने तीखी आलोचना की है। बीजेपी ने इसे कांग्रेस की नफरत की राजनीति करार दिया है।

ये भी पढ़ें :  गौवंशों के साथ कांग्रेस के प्रदर्शन का मामला..गौ-सेवकों पहुँचे थाने, पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की माँग, गौ रक्षकों ने थाने के सामने दिया धरना

बीजेपी का पलटवार
बीजेपी ने इस बयान पर कड़ा एतराज जताया है। पार्टी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, 'कांग्रेस का एकमात्र मकसद पीएम मोदी और भारत के खिलाफ नफरत फैलाना है। यह उनकी पुरानी आदत बन चुकी है।' पूनावाला ने उदित राज के पुराने बयानों का हवाला देते हुए कहा कि वह पहले भी माओवादियों का समर्थन और RSS को ‘आतंकी’ बताने जैसे विवादित बयान दे चुके हैं।

ये भी पढ़ें :  #UnionBudget2023 पर मिल रही प्रतिक्रिया, GS मिश्रा ने कहा-'ये बजट विकास की प्रतिज्ञा को संकल्प देने वाला..' अरुण बोले-'गांव, गरीब, किसान, युवा, आम जनता का खास बजट'

उन्होंने यह भी याद दिलाया कि विपक्षी नेताओं ने पहले PM की मां का कथित तौर पर अपमान किया था। पूनावाला ने तंज कसते हुए कहा, 'कांग्रेस की असलियत यही है। एक तरफ PM मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के स्वास्थ्य की चिंता करते हैं, जो RSS के संस्कारों को दर्शाता है। दूसरी तरफ राहुल गांधी PM को लाठी से मारने की बात करते हैं और उनकी OBC जाति पर तंज कसते हैं।'

‘मोहब्बत की दुकान’ या ‘नफरत के भाईजान’?
पूनावाला ने कांग्रेस के ‘मोहब्बत की दुकान’ नारे पर चुटकी लेते हुए कहा, 'यह मोहब्बत की दुकान नहीं, बल्कि नफरत के भाईजान है। समय-समय पर ये लोग चुनाव आयोग, भारत और सनातन संस्कृति पर हमला बोलते रहते हैं।' इस बयानबाजी ने दशहरे के मौके पर सियासी माहौल को और गर्म कर दिया है, जहां एक तरफ कांग्रेस अपने बयानों से हमलावर है, तो दूसरी तरफ बीजेपी इसे विपक्ष की हताशा बता रही है।

ये भी पढ़ें :  नंदीग्राम उपचुनाव में नया मोड़, ममता बनर्जी ने कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान को दिया समर्थन

 

Share

Leave a Comment