भगवाराज जिंदाबाद के नारे के साथ आरोपी ने बेल्ट से दो युवकों को पीटा, वीडियो वायरल; पुलिस सतर्क

कोरबा

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के खरमोरा अटल आवास में दशहरा के दिन एक युवक ने दो युवकों को करीब आधे घंटे तक बेल्ट से दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है।

ये भी पढ़ें :  आबकारी सचिव सह आयुक्त सुश्री आर. संगीता ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा

जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक नशे की हालत में था। पीड़ित युवक मुड़ापार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वीडियो में आरोपी "भगवाराज जिंदाबाद" कहते हुए पिटाई करता नजर आ रहा है। मार खा रहे युवक हाथ जोड़कर आरोपी से छोड़ने की गुहार लगाते रहे, यहां तक कि बीमार माँ का हवाला भी दिया, लेकिन हमलावर नहीं माना।

ये भी पढ़ें :  PM Narendar Modi Visit In Raigarh : पीएम मोदी ने 6350 करोड़ की रेल परियोजनाओं की दीं सौगात, बोले- छत्तीसगढ़ देश का पावर हाउस

स्थानीय लोग मौके पर तमाशबीन बने रहे और कुछ ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मारपीट के दौरान पीड़ितों का खाना भी छीनकर फेंक दिया गया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अटल आवास में नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है। यहां आए दिन मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से नियमित छापेमारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें :  विधानसभा में आज उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित होंगे योगेश मिश्रा, विधानसभा परिसर में ‘उत्कृष्टता अलंकरण समारोह’ का गरिमामय आयोजन

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और शिकायत के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment