रश्मिका मंदाना सगाई की रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आईं, वीडियो शेयर कर की खुशी की घोषणा

एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, मगर अपने रिलेशनशिप को लेकर चुप्पी साधे हुए थे. हाल ही में खबर आई की दोनों ने सगाई कर लिया है. लेकिन दोनों की तरफ से सगाई की खबर पर भी कोई जानकारी नहीं दी गई. सगाई की खबरों के बीच अब रश्मिका मंदाना ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपनी रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं.

ये भी पढ़ें :  Samsung अपने इस सबसे स्लिम स्मार्टफोन को 13 मई को कर सकता है लॉन्च

बता दें कि रश्मिका मंदाना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक क्यूट वीडियो शेयर किया है. शेयर किए गए इस वीडियो में वो अपने डॉग के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आ रही हैं. वीडियो में रश्मिका डॉग को अपने फोन में कुछ दिखाती हुई दिख रही हैं. इस पूरे वीडियो में हाथ में पहनी हुई रिंग पर सभी का ध्यान जा रहा है.

ये भी पढ़ें :  71 साल में पहली बार! इस दीपावली पर पांच महासंयोग, जानें लक्ष्मी पूजन का सही समय

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ‘शूटिंग के दौरान मैंने फिल्म का ये पहला गाना सुना था, और अब भी… मुझे इस गाने से प्यार हो गया है. और क्या हम ऑरा के मेरे साथ वाइबिंग करने के बारे में भी बात कर सकते हैं? जरा सोचिए, उसे पता होता कि स्क्रीन पर दिख रही लड़की मैं हूं… तो वो कितनी कन्फ्यूज हो जाती! काश वो आपसे बात कर पाती! या यूं कहें कि ये गाना गा पाती!’

ये भी पढ़ें :  पंकज कपूर ने सुनाया शाहरुख खान से जुड़ा NSD का दिलचस्प किस्सा

बता दें कुछ समय पहले विजय देवरकोंडा की टीम कंफर्म कर चुकी है कि उनकी सगाई हो गई है, लेकिन लड़की कौन है, किससे हुई है, ये कंफर्म नहीं किया है. वहीं सामने आए इस वीडियो में रश्मिका मंदाना एक बड़ा डायमंड का रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आई हैं.

Share

Leave a Comment