विक्की कौशल ने इशारों-इशारों में किया खुलासा, कैटरीना बनने वाली हैं मां

मुंबई,

बॉलीवुड कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल जल्द ही अपने जीवन के सबसे खूबसूरत अध्याय की शुरुआत करने वाले हैं। अभिनेत्री का मां बनने का वक्त नजदीक है और अब खुद विक्की कौशल ने इस खुशखबरी का इशारा देकर फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

मुंबई में आयोजित एक इवेंट के दौरान विक्की कौशल ने पहली बार पिता बनने को लेकर अपनी भावनाएं शेयर कीं। जब उनसे पूछा गया कि वह पिता बनने की किस बात का सबसे ज्यादा इंतजार कर रहे हैं, तो मुस्कुराते हुए अभिनेता ने कहा, बस पिता बनने का ही। उनके चेहरे की चमक और मुस्कान ने साफ कर दिया कि वह इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  Beach पर बिकिनी लुक में छाईं नायरा बनर्जी, भीगी जुल्फों और ग्लैमरस अंदाज ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

विक्की ने आगे कहा, ये हमारी जिंदगी का सबसे बड़ा आशीर्वाद है। मैं बेहद उत्साहित हूं। उन्होंने यह भी जोड़ा, अब तो वक्त करीब है… बस उंगलियां क्रॉस की हैं। अभिनेता ने हंसते हुए कहा, मुझे लग रहा है कि अब तो मैं घर से बाहर निकलने वाला ही नहीं हूं।

ये भी पढ़ें :  WhatsApp पर चैटिंग होगी और भी आसान, ऑटोमेटिक ट्रांसलेट होंगे मैसेज, iOS पर शुरू हुई टेस्टिंग

उनके इन बयानों से यह साफ है कि कौशल परिवार में जल्द ही नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजने वाली है। सोशल मीडिया पर फैंस इस खबर को लेकर बेहद खुश हैं और कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दिसंबर 2021 में राजस्थान में शाही अंदाज में शादी रचाई थी। तब से दोनों बॉलीवुड के सबसे प्यारे जोड़ों में गिने जाते हैं और अब उनके जीवन में एक नई शुरुआत की घड़ी करीब आ चुकी है।

ये भी पढ़ें :  43वें जन्मदिन पर प्रियंका चोपड़ा का ग्लैमरस अंदाज़, निक और बेटी संग मनाया खास दिन

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment