एक किलो में एक लाख रुपये! जानें क्यों है ‘स्वर्ण प्रसादम’ इतनी खास मिठाई

जयपुर

शहर में एक मिठाई की दुकान ने दीपावली और त्योहारी सीजन के मौके पर भारत की सबसे महंगी मिठाई ‘स्वर्ण प्रसादम’ बाजार में उतार दी है। इस मिठाई की कीमत 1 लाख 11 हजार रुपये रखी गई है। दुकान की मालिक अंजलि जैन ने बताया कि यह मिठाई न सिर्फ स्वाद में खास है, बल्कि पैकेजिंग और रूप में भी बेहद प्रीमियम है।

ये भी पढ़ें :  रेगिस्तान से महलों तक: राजस्थान की 10 सबसे खूबसूरत जगहें, जहां हर सफर बनता है यादगार

स्वर्ण प्रसादम को एक गहनों के बॉक्स में पैक किया गया है और इसकी बनावट में सबसे महंगी और प्रीमियम ड्राय फ्रूट चिलगोजा का इस्तेमाल किया गया है। मिठाई में 24 कैरेट का शुद्ध सोना, जिसे स्वर्ण भस्म या गोल्ड ऐश भी कहा जाता है, मिलाया गया है। इसके अलावा मिठाई पर जैन मंदिर से प्राप्त गोल्ड वर्क भी किया गया है, जो पशु क्रूरता मुक्त है।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-हनुमानगढ़ से विशेष ट्रेन में 780 तीर्थयात्री रामेश्वरम रवाना, वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना का मिला लाभ

अंजलि जैन ने बताया कि मिठाई के ऊपर के हिस्से में केसर लगाया गया है और चिलगोजा के टुकड़े सजाए गए हैं, इसलिए इसकी कीमत बहुत अधिक रखी गई है। उन्होंने बताया कि इसमें शामिल गोल्ड ऐश भारतीय आयुर्वेद से प्राप्त किया गया है, जिससे यह पूरी तरह भारतीय परंपरा और विरासत को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-बाड़मेर में बोरवेल में गिरे 4 साल के मासूम की मौत, देसी जुगाड़ से 6 घंटे में निकाला शव

दुकान मालिक ने कहा कि जो भी चीज भारतीय परंपरा को दर्शाती है, उसकी कोई कीमत नहीं लगाई जा सकती। यही कारण है कि यह मिठाई इतनी खास और महंगी है।

Share

Leave a Comment