ट्रैविस हेड ने रचा इतिहास, स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ बने ऑस्ट्रेलिया के पहले बल्लेबाज

नई दिल्ली
बाएं हाथ के सलामी बल्लेबा ट्रैविस हेड ने सिडनी में भारत के खिलाफ जारी तीसरे वनडे इंटरनेशनल मैच में जैसे ही 22 रन बनाए, वैसे ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। ट्रैविस हेड ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। ट्रैविस हेड ने इस मामले में दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ दिया है। ट्रैविस हेड का बल्ला भारत के खिलाफ आग उगलता है और सिडनी में भी ऐसा तेजी से 22 रन पूरे करके हेड ने अपने 3000 वनडे रन पूरे किए।

ये भी पढ़ें :  हेड के सर्वश्रेष्ठ 154 रनों की नाबाद पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड पर आसान जीत दर्ज की

ट्रैविस हेड ने 76वीं पारी में 3000 रन वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे किए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड स्टीव स्मिथ के नाम दर्ज था, जिन्होंने 79 पारियों में ऑस्ट्रेलिया के लिए 3000 रन पूरे किए थे। 80 पारियों में माइकल बेवन और जॉर्ज बेली ने ये करिश्मा किया था और डेविड वॉर्नर 81 पारियों में 3000 ODI रनों तक पहुंचे थे। डीन जोन्स ने 82 गेंदों में 3000 रन वनडे क्रिकेट में बनाए थे। ट्रैविस हेड सिडनी में 25 गेंदों में 29 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। वे तेजी से रन बनाने की कोशिश में थे, लेकिन मोहम्मद सिराज ने उनको चलता किया।

ये भी पढ़ें :  ‘जब स्मिथ अच्छी बल्लेबाजी कर रहा होता है, तो मैं किसी की नजर में नहीं आता’: हेड

ऑस्ट्रेलिया के लिए ODI में सबसे तेज 3000 रन (पारियों के हिसाब से)
76 – ट्रैविस हेड
79 – स्टीव स्मिथ
80 – माइकल बेवन
80 – जॉर्ज बेली
81 – डेविड वार्नर
82 – डीन जोन्स

मोहम्मद सिराज ने ट्रैविस हेड को 29 रनों के निजी स्कोर पर चलता किया। 6 चौके इस पारी में ट्रैविस हेड ने जड़े। इंटरनेशनल क्रिकेट में मोहम्मद सिराज ने 19 पारियों में 8वीं बार ट्रैविस हेड को आउट किया है। हालांकि, स्ट्राइक रेट ट्रैविस हेड का सिराज के खिलाफ दमदार रहा है। इस सीरीज में ट्रैविस हेड का बल्ला नहीं चला है, क्योंकि पहले मैच में 8 रन उनके बल्ले से आए थे और दूसरे मैच में 28 रन पर उनका विकेट गिरा था। इस मैच में 29 रन वे बना सके। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज को जीत लिया है।

ये भी पढ़ें :  ट्रैविस हेड की ऐतिहासिक पारी: टेस्ट में कोहली–रिचर्ड्स के क्लब में एंट्री, रिकॉर्ड तोड़ना आसान नहीं

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment