Breaking
13 Nov 2026, Fri

ODI में 0 पर आउट होने का अनोखा रिकॉर्ड: केन विलियमसन की टूटी स्ट्रीक, भारतीय बल्लेबाज ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

नई दिल्ली 
न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन के हाथ उस समय निराशा लगी जब वह इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे खेलने माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर उतरे। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद पहला इंटरनेशनल मैच था, मगर अपने कमबैक मैच में वह पहली ही गेंद पर आउट हो गए। केन विलियमसन के डेब्यू को 15 साल हो गए हैं, मगर यह उनके करियर का पहला गोल्डन डक है। इसी के साथ वनडे क्रिकेट में उनकी 80 पारियों से चली आ रही 0 पर ना आउट होने की स्ट्रीक का भी अंत हुआ। केन विलियमसन के वनडे करियर का यह कुल 6ठा डक था, वह आखिरी बार 0 पर 2016 में आउट हुए थे।

ये भी पढ़ें :  टी20 विश्व कप से बाहर हो सकते हैं शाहीन शाह अफरीदी, पाकिस्तान को लगा करारा झटका

बिना 0 पर आउट हुए लगातार सबसे ज्यादा पारियां खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ के नाम है। 1999 से 2004 के बीच द्रविड़ ने लगातार 120 पारियां खेली थी, जिसमें वह 0 पर आउट नहीं हुए थे।

इस लिस्ट में कुल तीन ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने वनडे में लगातार 100 से ज्यादा पारियां बिना 0 पर आउट हुए खेली। राहुल द्रविड़ के अलावा न्यूजीलैंड के मार्टिन क्रो 119 तो ऑस्ट्रेलिया के केप्लर वेसल्स 105 पारियां बिना 0 पर आउट हुए खेली।
बिना डक पर आउट हुए वनडे में सबसे ज्यादा पारियां-

ये भी पढ़ें :  दूसरे ODI में श्रेयस अय्यर रचेंगे इतिहास, शिखर धवन का बड़ा रिकॉर्ड तोड़कर बनेंगे नंबर-1

राहुल द्रविड़- 120
मार्टिन क्रो- 119
केप्लर वेसल्स- 105
सिकंदर रजा- 98
जावेद मियादाद- 95

विलियमसन अब न्यूज़ीलैंड के लिए पार्ट टाइम कॉन्ट्रैक्ट पर खेल रहे हैं और अपने अंतरराष्ट्रीय मैचों का चयन बहुत सोच-समझकर कर रहे हैं। इस साल की शुरुआत में, उन्होंने काउंटी क्रिकेट और द हंड्रेड पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कई राष्ट्रीय मैचों—टेस्ट मैचों सहित—से दूरी बना ली थी।

ये भी पढ़ें :  ब्यूनस आयर्स में चार मैचों की सीरीज, नवनीत कौर करेंगी भारत की कप्तानी

बात मैच की करें तो, इंग्लैंड ने इस मैच में न्यूजीलैंड के सामने 224 रनों का टारगेट रखा, इसमें से 135 रन अकेले कप्तान हैरी ब्रूक ने बनाए। इस स्कोर का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड दूसरे ही ओवर में आउट हो गए जब न्यूजीलैंड का स्कोर 12 रन था। विलियमसन के रूप में न्यूजीलैंड का यह दूसरा विकेट गिरा था।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *