भोपाल में आज से बीएलओ घर-घर करेंगे पहुंच, 2003 के बाद जुड़े मतदाताओं की सूची होगी आधार

भोपाल

मध्य प्रदेश में शुरु हुई स्पेशल इंसेन्टिव रिवीजन यानी एसआईआर की प्रक्रिया को 2003 की वोटर लिस्ट के आधार पर तय किया जाएगा। 2003 से 2025 के बीच जिले की मतदाता सूची में कुल 9.26 लाख से अधिक मतादाता बढ़ चुके हैं। एसआईआर प्रक्रिया से जुड़े प्रशासनिक अफसरों के अनुसार, बढ़े हुए मतदाताओं में से 60 फीसदी यानी करीब साढ़े पांच लाख मतदाता ऐसे हैं जो अन्य शहरों, राज्यों से भोपाल पहुंचे हैं। इन्हें ही अब एसआईआर में अपने मूल निवास, पहचान, जन्म से जुड़े दस्तावेज दिखाने होंगे।

ये भी पढ़ें :  मध्‍यप्रदेश पुलिस की नारकोटिक्‍स विंग की बड़ी कार्रवाई

2003 की मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं और उनके परिजन को स्वत: ही 2025 की सूची में शामिल कर लिया गया है।

2003 में भोपाल

-04 विधानसभाएं थीं
-11.88 लाख वोटर्स थे इन विधानसभाओं में
-3.45 लाख वोटर्स गोविंदपुरा विधानसभा
-4.22 लाख वोटर्स दक्षिण विधानसभा
-2.21 लाख वोटर्स नार्थ विधानसभा
-1.99 लाख वोटर्स बैरसिया में थे

ये भी पढ़ें :  TMC चुनाव चिह्न पर संकट? आज चुनाव आयोग पहुंचेगा ऋतब्रत गुट, ममता बनर्जी की बढ़ेंगी मुश्किलें!

आज से लगेगी ड्यूटी

बीएलओ के साथ सहायक भी दिया जाएगा। गुरुवार से इसके लिए ड्यूटी शुरू हो जाएगी। एसआईआर के लिए प्रशिक्षण का एक भाग पहले ही तय हो चुका है। एसडीएम के माध्यम से बीएलओ ने 2003 की सूची से मौजूदा सूची का मिलान की प्रक्रिया अपने स्तर पर पूरी कर ली है। आगामी काम के लिए विधानसभा स्तर पर प्रशिक्षण होगा। एक विधानसभा में 12 से अधिक स्थान इसके लिए तय किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया मऊगंज के बहुती जल प्रपात का अवलोकन, व्यू प्वाइंट से देखी दूधिया जलधारा

तय समय में पूरे होंगे काम- कलेक्टर

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि, एसआईआर के लिए टीम ट्रेनिंग शुरू की जा रही है। तय समय में मतदाता सूची से जुड़े काम पूरे कर लिए जाएंगे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment