तेज रफ्तार कार ने ली तीन लोगों की जान, हादसे के बाद चालक मौके से फरार

रायगढ़

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भीषण सड़क हादसे में दो युवक और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना कापू थाना क्षेत्र में धरमजयगढ़ कापू मार्ग चाल्हा मोड़ पर हुई. हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और आगे की कार्रवाई में जुटी है.

ये भी पढ़ें :  होली पर यात्रियों को बड़ी सौगात: छत्तीसगढ़ से बिहार के लिए दुर्ग–मधुबनी होली स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल

जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार कार पहले बाइक को टक्कर मारी, फिर सड़क पर पैदल चल रही ग्रामीण महिला को रौंदा.
हादसे में तीनों की मौत हो गई. वहीं कार चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना पर कापू पुलिस मौके पर पहुंची है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment