मेलबर्न में टीम इंडिया की हार: ऑस्ट्रेलिया ने पहले T20 में मारी बाजी, सीरीज में 1-0 से बढ़त

नई दिल्ली 
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड यानी एमसीजी में आज इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को बुरी तरह हराया। भारत ने सिर्फ 125 रन बनाए थे और ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट खोकर 126 रनों के लक्ष्य को 14वें ओवर में ही हासिल कर लिया। जोश हेजलवुड ने खतरनाक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट निकाले और वे प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाएंगे। अभिषेक शर्मा ने 68 रनों की पारी खेली। उनको बाकी बल्लेबाजों से साथ नहीं मिला। हर्षित राणा ने जरूर 35 रन बनाए, लेकिन आखिर में अभिषेक अकेले रह गए थे। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह को 2-2 विकेट मिले। सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार 2 नवंबर को होबार्ट में खेला जाएगा। दो मैचों के बाद ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 1-0 से आगे है, क्योंकि एक मैच बारिश में धुल गया था।

ये भी पढ़ें :  PBKS का बड़ा स्कोर, RR के सामने 223 रन का लक्ष्य; स्टोइनिस और प्रभसिमरन की फिफ्टी

ऑस्ट्रेलिया ने जीता मैच
मेलबर्न टी20 मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट के अंतर से जीता। भारत ने इस मैच में सिर्फ 125 रन ही बनाए थे। अगर 30 रन और बना लेता भारत तो फिर मैच में जान पड़ सकती थी, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के ने भी अपने 6 विकेट खो दिए थे।

ये भी पढ़ें :  Asia Cup 2025: फील्डिंग गुरु टी दिलीप की रणनीति, हर टीम के लिए जरूरी टिप्स

बुमराह को मिले लगातार 2 विकेट
जसप्रीत बुमराह ने अपने तीसरे ओवर में पहली सफलता हासिल की, जब भारत को उन्होंने पांचवीं विकेट दिलाई। मिचेल ओवेन को विकेट के पीछे संजू सैमसन के हाथों कैच आउट कराया। अगली गेंद पर उन्होंने मैथ्यू शॉर्ट को क्लीन बोल्ड किया और छठी सफलता भी दिलाई। हालांकि, भारत के हाथ से मैच बाहर है।

Share

Leave a Comment