विश्व प्रसिद्ध कुटुमसर गुफा के द्वार खुले, पहले ही दिन उमड़े सैकड़ों पर्यटक

बस्तर

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में स्थित विश्व प्रसिद्ध कुटुमसर गुफा शनिवार से पर्यटकों के लिए खोल दी गई है. हर साल की तरह इस बार भी बारिश के मौसम में जलभराव और सुरक्षा कारणों से गुफा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था. अब मानसून समाप्त होने के बाद इसे फिर से पर्यटकों के लिए खोला गया है.

ये भी पढ़ें :  पार्किंग में चल रही थी दुकानें और सर्विसिंग, कार्रवाई में कई जगहों की पार्किंग सील

शनिवार को खुलने के पहले ही दिन बड़ी संख्या में पर्यटक कुटुमसर गुफा का मनमोहक नजारा देखने पहुंचे. वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, हर वर्ष लाखों पर्यटक कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के घने जंगलों के बीच स्थित इस अद्भुत गुफा को देखने आते हैं. इस साल भी पर्यटकों की भारी आमद की उम्मीद जताई जा रही है.

ये भी पढ़ें :  गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्रियों के चयन के लिए मानकों की जानकारी जरूरी : अरुण साव

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित कुटुमसर गुफा अपने अद्वितीय प्राकृतिक सौंदर्य, चूना पत्थर की संरचना और रहस्यमय वातावरण के लिए प्रसिद्ध है. यह गुफा छत्तीसगढ़ पर्यटन का एक प्रमुख आकर्षण मानी जाती है.

सतीश चंद्रदास, महासमुंद जिला – “कुटुमसर गुफा का प्राकृतिक नज़ारा वाकई अद्भुत है, हर किसी को यहां आना चाहिए.”
प्रेमीचंद साहू, रायपुर – “यह जगह बहुत खूबसूरत और अनोखी है, यहां आकर मन को शांति मिलती है.”

Share

Leave a Comment