Breaking
15 Nov 2026, Sun

बिहार में चुनाव के बाद मुख्यमंत्री कौन? शिवराज सिंह चौहान ने किया बड़ा खुलासा

सीहोर 
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से ठीक एक दिन पहले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने वहां के दौरे के अनुभव बताए. शिवराज ने बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम और मुख्यमंत्री पद को लेकर दावा किया. शिवराज सिंह चौहान का कहना है "इसमें एक परसेंट भी शक नहीं कि बिहार में किसकी सरकार बनने जा रही है. उन्होंने खुद बिहार का दौरा किया और और वह दावे से कह सकते हैं कि एनडीए बहुत से सरकार बनाने जा रही है."

राहुल गांधी के मछली पकड़ने पर चुटकी ली

सीहोर में शिवराज सिंह चौहान ने कहा "बिहार में महागठबंधन तो वोटिंग से पहले ही उखड़ गया. उनका आत्मविश्वास हिल गया है. उनको पता है कि जंगलराज आज भी लोगों को याद है. महागठबंधन के नेता हथियार डाल चुके हैं. यहां तक कि राहुल गांधी चुनाव प्रचार छोड़कर मछली पकड़ने का काम कर रहे हैं. जलेबी तल रहे हैं, उनको पता है कि चुनाव NDA भारी बहुमत से जीतेगा. परिणाम स्पष्ट है कि NDA की महाविजय होने वाली है. इस बात को महागठबंधन के नेता भी एक प्रकार से स्वीकार कर चुके हैं."

ये भी पढ़ें :  गोहद में बेसली डेम के पास चार मंजिला अस्पताल का उद्घाटन से पहले ही पहला तल डूबा, अब इंजीनियर भी पकड़ रहे माथा

दो दिन पहले पटना में थे शिवराज

केंद्रीय कृषि शिवराज सिंह चौहान 4 अक्टूबर को पटना में ही थे. उन्होंने पटना के गांधी मैदान स्थित ज्ञान भवन में आयोजित मखाना महोत्सव 2025 में भाग लिया. इससे पहले भी शिवराज सिंह चौहान लगातार बिहार का दौरा कर चुके हैं. उनका कहना है "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में 64 हजार करोड़ करोड़ रुपये की सौगात दी है. एनडीए के कार्यकाल में बिहार में विकास हुआ है. इस बात को बिहार की जनता भी कह रही है. बिहार की जनता आज भी लालू के जंगलराज को याद करके डर जाती है."

ये भी पढ़ें :  कच्चा माल विदेशों में जाए और फिर फिनिश होकर आए और हम उसे खरीदें, ऐसा नहीं किया जा सकता: PM मोदी

बिहार में सबसे बड़ा मुद्दा सुशासन

शिवराज का कहना है "बिहार में इस बार चुनाव के मुद्दे विकास के अलावा सुशासन भी है. नीतीश कुमार के कार्यकाल कानून व्यवस्था दुरुस्त है. राज्य में हर ओर विकास किया गया है. एनडीए ने जन कल्याण की कई योजनाएं बनाई हैं. महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया है. बिहार में लखपति दीदी बनाने का अभियान सारहनीय है. हर बहन के खाते में 10,000 रुपये डाले गए हैं."

ये भी पढ़ें :  तरुण तेजपाल को यौन उत्पीड़न मामले में 10 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया ₹5 लाख का जुर्माना

बिहार में मुख्यमंत्री को लेकर कोई गफलत नहीं

बिहार में मुख्यमंत्री के सवाल पर शिवराज ने साफ किया "कहीं कोई भ्रम नहीं है. एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहा है. मुख्यमंत्री के पद को लेकर विपक्षी दल भ्रम फैला रहे हैं. लेकिन बिहार की जनता विपक्षी दलों की बातों में नहीं आने वाली. बिहार में महागठबंधन का मतलब डर है और एनडीए यानी भरोसा है. बिहार की जनता महागठबंधन की सच्चाई जान चुकी है." 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *