जालंधर-जम्मू हाईवे अलर्ट: यात्रियों के लिए नया ट्रैफिक रूट और भारी जाम की चेतावनी

भोगपुर
जालंधर-जम्मू नेशनल हाईवे पर पड़ते भोगपुर शहर में पिछले लंबे समय से ट्रैफिक समस्या से जूझ रहा है। हर रोज शहर में लगते लंबे ट्रैफिक जाम से शहरवासी परेशान हैं परंतु पुलिस और सिविल प्रशासन लोगों कि इस समस्या से बिल्कुल बेखबर हैं। सनद रहे कि चीनी मिल के चालू होने पर जब गन्नों की ट्रालियां सड़क पर आएंगी तो यह समस्या और गंभीर हो सकती है, जिसका हल पुलिस और सिविल प्रशासन को समय रहते कर लेना चाहिए।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-जयपुर के एमएनआईटी कॉलेज में पकड़ा मादा लेपर्ड, सुरक्षित स्थान पर वन विभाग की टीम ने छोड़ा

भोगपुर शहर में लगते हर रोज लंबे ट्रैफिक जाम का मुख्य कारण चार लेन नेशनल हाईवे के दोनों तरफ कथित तौर पर गलत तरीकों से गाड़ियों की पार्किंग होना है, जिसके कारण चार लेन नेशनल हाईवे के केवल 2 मार्ग ही ट्रैफिक के लिए उपलब्ध रहते हैं, जबकि 2 मार्ग गाड़ियों की कथित तौर पर पार्किंग के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-सिरोही में एंबुलेंस से तस्करी करते तीन आरोपी गिरफ्तार, 23 ग्राम स्मैक जब्त

उल्लेखनीय है कि नेशनल हाईवे के बीच पार्किंग की जाती गाड़ियां सारा दिन ही खड़ी रहती है, जिस वजह से ट्रैफिक जाम होने से शहर में लंबा जाम लग जाता है। वहीं ट्रैफिक को सुचारू करने के लिए कहीं भी कोई पुलिस मुलाजिम कोशिश करता हुआ नजर नहीं आता है।

ट्रैफिक जाम में फंसे लोग परेशानी के कारण प्रशासन को कोसते रहते हैं। कई बार इस ट्रैफिक जाम में गंभीर हालातों में मरीजों को लेकर जा रही एंबुलेंस भी फंस जाती हैं। वहीं शहर की ट्रैफिक समस्या की ओर पुलिस और सिविल प्रशासन को जल्द दूर करने के लिए कदम उठाने चाहिए, ताकि आम जनता को इस गंभीर समस्या से निजात मिल सके।

Share

Leave a Comment