छत्तीसगढ़ में ठंड का प्रकोप: रायपुर समेत कई जिलों में आज शीतलहर का अलर्ट

रायपुर

छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर, पेण्ड्रारोड, राजनांदगांव, दुर्ग शीत लहर की चपेट में है. उत्तर से आ रही ठंडी और शुष्क हवाओं से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मौसम विभाग ने आज उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में शीत लहर चलने की संभावना जताई है.

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जगदलपुर में 30.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इसी के साथ ही सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 7.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.

ये भी पढ़ें :  BJP का अब छत्तीसगढ़ में बुलडोजर अवतार.... बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- हमारी सरकार बनी, तो यहां भी अपराधियों के घरों पर चलेगा बुलडोजर'

इन इलाकों में शीतलहर की चेतावनी

प्रदेश के जशपुर, कबीरधाम, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर और कोरबा में एक दो पॉकेट में शीत लहर चलने की संभावना है.

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि प्रदेश में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन लगातार जारी है. इसके कारण प्रदेश में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट के साथ विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है. सरगुजा संभाग और उससे लगे जिले, राजनांदगांव और दुर्ग जिलों में एक दो पैकेट्स में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी. वहीं 17 नवंबर से मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ में ठंड से कुछ राहत मिलने की सम्भावना बन रही है. प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इसके अलावा अगले एक सप्ताह तक वर्षा की सम्भावना नहीं है.

ये भी पढ़ें :  सप्ताह का संवाद : अधिवेशन से अपग्रेडेशन...राजगीत पर राजनीति...जजों को 'सुख' दे गए तनसुख...परम्परा निभाते प्रबल...फिर संतुष्ट कर रहे हैं संतोष...बलौदा ने रुला दिया

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर मैं आज आकाश साफ रहने की संभावना बताई गई है. वही अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment