189 पर ढेर हुई टीम इंडिया, शुभमन गिल की गैरमौजूदगी पर BCCI ने बताई बड़ी वजह

नई दिल्ली  
इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका पहला टेस्ट कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जा रहा है। दूसरे दिन टी ब्रेक से पहले भारत की पहली पारी 189 रनों पर सिमट गई। साउथ अफ्रीका (159) पर टीम इंडिया ने पहली पारी के बाद मात्र 30 रनों की बढ़त हासिल की। चोटिल शुभमन गिल बैटिंग करने नहीं आए, जिस वजह से भारत को 9 ही विकेट पर पारी समाप्त करनी पड़ी। 

ये भी पढ़ें :  भारतीय गेंदबाजों का कहर, बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने टेके घुटने, 149 पर सिमटा, बुमराह ने झटके 4 विकेट

बीसीसीआई ने अपडेट देते हुए कहा कि शुभमन गिल की गर्दन में ऐंठन है और बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है। आज उनके खेलने पर फैसला उनकी प्रगति के आधार पर लिया जाएगा। भारत के लिए केएल राहुल ने 39 रनों की सर्वाधिक पारी खेली, वहीं ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा ने 27-27 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए सिमोन हार्मर ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए।

ये भी पढ़ें :  वर्ल्ड कप में भारत की ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान से 2 बार भिड़ंत संभव, बांग्लादेश की बढ़ी मुश्किल

साउथ अफ्रीका बैटिंग करने उतरा
साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम और रायन रिकल्टन दूसरी पारी का आगाज करने मैदान पर उतर चुके हैं। जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल गेंदबाजी कर रहे हैं।

Share

Leave a Comment