शर्मनाक! पत्नी को जुए में हारने के बाद 8 दरिंदों ने किया गैंगरेप, जेठ-ससुर भी शामिल

बागपत 
यूपी के बागपत से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला के साथ इस तरह की दरिंदगी की गई, जिसके बारे जानकर आपके होश उड़ जाएगे। दरअसल, महिला का पति नशेड़ी था। वो शराब पीने के साथ जुआ खेलने का भी आदि था। इसी लत ने उसके और उसकी पत्नी के जीवन को नरक बना दिया। पीड़िता का आरोप है कि एक दिन जुए में हारने के बाद उसके पति ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए उसे ही दांव पर लगा दिया। इसके बाद वो हार गया और 8 लोगों ने महिला के साथ बारी-बारी रेप की वारदात को अंजाम दिया। 

ये भी पढ़ें :  जीआरपी का AI युक्त ‘यक्ष ऐप’, अपराधियों की पूरी कुंडली अब एक क्लिक पर मिलेगी

8 लोगों ने किया रेप 
ये दर्द भरी कहानी बागपत जिले में मौजूद एक गांव की पीड़िता की है। उसकी शादी 24 अक्टूबर 2024 को मेरठ जिले के खिवाई गांव निवासी दानिश से हुई थी।शादी के बाद से ही उसका वैवाहिक जीवन यातना में बदल गया। युवती का कहना है कि उसका पति शराब और जुए का आदी था और इसी लत ने उसके जीवन को नरक बना दिया। पीड़िता का आरोप है कि एक दिन जुए में हारने के बाद उसके पति ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए उसे ही दांव पर लगा दिया. युवती ने बताया कि पति के हारने के बाद 8 लोगों ने उसके साथ बारी-बारी से रेप किया।  

ये भी पढ़ें :  2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज, हो सकते हैं संवैधानिक-कानूनी बदलाव: पीपी चौधरी

ससुराल के कई सदस्यों ने भी बनाए जबरन संबंध 
पीड़िता ने बताया कि उसके ससुराल वालों ने भी उसके साथ हैवानियत की और कई कई सदस्यों ने उसके साथ जबरन संबंध बनाए। उसका आरोप है कि उसके जेठ शाहिद, ननदोई शौकीन और उसके ससुर यामीन ने दहेज लाने का दबाव डालते हुए उसका शोषण किया। पीड़िता ने कहा कि जब वो गर्भवती हो गई तो उसका जबरन गर्भपात भी करा दिया गया। उसने ये भी आरोप लगाया कि उसकी जान लेने के लिए दरिंदों ने उसके शरीर पर तेजाब डाला और फिर नदी में धकेल दिया। महिला ने किसी तरह अपनी जान बचाई और घर पहुंची। अब वो शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंची और न्याय की गुहार लगाई है। उसने 3 आरोपी उमेश गुप्ता, मोनू और अंशुल के नाम भी बताए जो गाज़ियाबाद में रहते है। अन्य आरोपियों के नाम पीड़िता नहीं जानती। मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। 
  

Share

Leave a Comment