Breaking
23 Nov 2026, Mon

आउट होने के बाद गुस्साए बाबर आजम, स्टंप्स पर निकाली भड़ास; ICC ने ठोका जुर्माना

इस्लामाबाद 
पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार कारण उनका खेल नहीं बल्कि अनुशासनात्मक मामला है। रावलपिंडी में श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान बाबर पर आईसीसी आचार संहिता के लेवल-1 उल्लंघन का आरोप लगा, जिसके बाद उन पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना और एक डिमेरिट पॉइंट जोड़ा गया। आउट होने के बाद स्टंप्स की ओर बल्ले से गेंद मारना उनके खिलाफ कार्रवाई का आधार बना। हालांकि बाबर ने तुरंत गलती स्वीकार कर ली, लेकिन यह घटना पाकिस्तान की क्लीन स्वीप जीत के बीच चर्चा का विषय बन गई। 

स्टंप पर प्रहार के कारण लगा जुर्माना 
पारी के 21वें ओवर में आउट होने के बाद बाबर आजम ने गुस्से में अपने बल्ले से स्टंप्स की ओर गेंद मार दी। यह व्यवहार आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का स्पष्ट उल्लंघन है, जो मैदान पर उपकरणों के दुरुपयोग से संबंधित होता है। मैदानी अंपायर एलेक्स व्हार्फ और राशिद रियाज, तीसरे अंपायर शरफुद्दौला इब्ने शाहिद और चौथे अंपायर फैसल अफरीदी ने तत्काल इस पर रिपोर्ट दर्ज की। आईसीसी मैच रेफरी अली नकवी ने जुर्माने की अनुशंसा की, जिसे बाबर ने बिना किसी आपत्ति के स्वीकार कर लिया। इसलिए किसी औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं पड़ी। 

ये भी पढ़ें :  भारत नवंबर 2025 में दृष्टिहीन महिलाओं के टी20 क्रिकेट विश्व कप की करेगा मेजबानी

डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा गया 
आईसीसी ने बताया कि यह बाबर आज़म का पिछले 24 महीनों में पहला अपराध है, इसलिए उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट जोड़ा गया है। हालांकि इससे उनके खेलने की पात्रता पर कोई सीधा प्रभाव नहीं पड़ता, लेकिन भविष्य में किसी और गलती की स्थिति में यह पॉइंट अहम भूमिका निभा सकता है। 

ये भी पढ़ें :  हम अपने सशस्त्र बलों के साथ एकजुटता से खड़े हैं, जो इन कठिन समय में हमारे देश की रक्षा कर रहे हैं: विराट कोहली

पाकिस्तान की 3-0 से शानदार सीरीज जीत 
विवाद के बावजूद पाकिस्तान ने तीसरे वनडे में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को छह विकेट से हराया और 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। 212 रन के लक्ष्य को टीम ने 5.2 ओवर शेष रहते हासिल कर लिया। फखर जमान ने 45 गेंदों पर 55 रन की तेज़ पारी खेलते हुए बाबर आजम (34) के साथ 80 रन की साझेदारी की। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने पाकिस्तान को मजबूत शुरुआत दी। श्रीलंका ने जेफरी वेंडरसे की अगुवाई में वापसी करने की कोशिश की, जिन्होंने फखर, बाबर और सलमान आगा को आउट कर पाकिस्तान को 115/4 पर पहुंचा दिया। लेकिन इसके बाद मोहम्मद रिजवान (नाबाद 61) और हुसैन तलत (नाबाद 42) ने मैच को एकतरफा बना दिया।

ये भी पढ़ें :  अपनी टी20आई टीम में नई जान फूंकने के लिए आयरलैंड ने टेस्ट कप्तान एंडी बालबर्नी को पहले टी20 के लिए किया बाहर

श्रीलंका की बल्लेबाजी लड़खड़ाई 
टॉप ऑर्डर से अच्छी शुरुआत मिलने के बावजूद श्रीलंका बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर पाया। पथुम निसांका (24) और कामिल मिशारा (29) ने तेज़ शुरुआत की, लेकिन मध्यमक्रम नियमित अंतराल पर विकेट खोता रहा। सदीरा समरविक्रमा ने 48 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन टीम 45.2 ओवर में 211 पर सिमट गई। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद वसीम जूनियर ने तीन विकेट लेकर श्रीलंका की बल्लेबाजी पर दबाव बनाए रखा। फैसल अकरम और हारिस रऊफ ने दो-दो विकेट चटकाए। 

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *