कर्ज़ से मुक्ति का उपाय: गणेश जी के चमत्कारी मंत्र जो बदल सकते हैं आपकी किस्मत

कई बार व्यक्ति के जीवन में ऐसा समय आता है कि जब उसे न चाहते हुए भी कर्ज लेना पड़ता है. एक बार कर्ज लेते ही यह बोझ रोजाना बढ़ता रहता है. अगर आप पर कर्ज पर कर्ज बढ़ता जा रहा है, तो आपको भगवान गणपति के शरण में आना चाहिए. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गणेश जी ज्ञान, बुद्धि, सुख-समृद्धि और मुक्त करने वाले देवता भी माने गए हैं. धन-संपदा का आशीर्वाद देने वाले गणपति जी की पूजा बुधवार को करने के साथ ही अगर उनके चमत्कारिक ऋण नाशक गणेश मंत्रों का जाप कर लिया जाए, तो व्यक्ति को कर्ज से निजात मिल सकती है.

ये भी पढ़ें :  The Conjuring Last Rites ने सिर्फ 2 दिन में तोड़ा रिकॉर्ड, जानें कितने करोड़ कमाए!

कर्ज मुक्ति के लिए कौन सा गणेश मंत्र है?

कर्ज मुक्ति के लिए गणेश मंत्रों में “ॐ श्रीं गं ऋण हर्ताये गं श्रीं ॐ गणपतये नमः” एक शक्तिशाली मंत्र हैं. इनके अलावा, ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र का पाठ और “ॐ गणेश ऋणं छिन्दि वरेण्यं हुं नम: फट्” मंत्र भी बहुत प्रभावशाली माने जाते हैं.

ये भी पढ़ें :  एक्टर ऋषभ टंडन का हार्ट अटैक से निधन, परिवार में शोक की लहर

ऋणहर्ता गणेश मंत्र: ॐ श्रीं गं ऋण हर्ताये गं श्रीं ॐ गणपतये नमः।

ऋणमुक्ति गणेश मंत्र: ॐ गणेश ऋणं छिन्दि वरेण्यं हुं नम: फट्।

वक्रतुण्ड महाकाय मंत्र: “वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥”।

अन्य गणेश मंत्र: ॐ ऋणहत्रे नमः और ॐ ऋणमोचनाय नमः इन मंत्रों का जाप भी आप कर्ज से मुक्ति पाने के लिए हर रोज कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें :  साल 2025 में शनिदेव होंगे मार्गी और शश राजयोग से इन राशि वालों को कर देंगे मालामाल

मंत्र जाप करने की विधि

कर्ज मुक्ति गणेश मंत्रों का जाप करने से पहले एक लोटा जल हाथ में लेकर विनियोग करें और फिर जल छोड़ दें. इसके बाद आप अपनी सुविधा के अनुसार इन मंत्रों का जप कर सकते हैं, खासकर बुधवार को ये बहुत लाभकारी माने गए हैं.

Share

Leave a Comment