‘थुरथु निर्गमना’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, 21 नवंबर को ज़ी एक्शन पर होगा

मुंबई,

 फिल्म ‘थुरथु निर्गमना’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, 21 नवंबर, शाम 7:30 बजे, ज़ी एक्शन पर होगा। ‘थुरथु निर्गमना’ में शानदार कलाकार और उनकी सहज अदाकारी ही फिल्म की सच्ची खूबसूरती है। सुनील राव अपने सधे हुए अभिनय से कहानी को मजबूत बनाते हैं, जबकि संयुक्ता हेगड़े और अच्युत कुमार अपने किरदारों में सच्चाई और गर्मजोशी लाते हैं। साफ-सुथरी सिनेमेटोग्राफी, सहज रफ्तार और माहौल में रम जाने वाला म्यूज़िक – ये सब मिलकर फिल्म को और भी प्रभावी बनाते हैं। यह फ़िल्म विक्रम की कहानी है।

ये भी पढ़ें :  अजय देवगन के अश्लील डीपफेक पर Delhi HC सख्त, अभिनेता से भी जवाब तलब

एक 32 साल का आलसी युवक, जो अपना समय वीडियो गेम खेलने, बच्चों के साथ मस्ती करने और यूँही दिन गुज़ारने में बर्बाद करता रहता है। उसे यह एहसास ही नहीं होता कि वह अपनी ज़िंदगी और अपने परिवार दोनों को कितना हल्के में ले रहा है। लेकिन एक ज़िंदगी बदलने वाली दुर्घटना के बाद, किस्मत उसे एक ऐसे मोड़ पर ला खड़ा करती है जहाँ उसे अपनी गलतियों को सुधारने, खुद को बचाने और टूटे हुए रिश्तों को संवारने के लिए सिर्फ़ तीन दिन मिलते हैं, और यही तीन दिन बार-बार दोहराए जाते हैं। इन दोहराते हुए दिनों की इस अनोखी यात्रा में, जब वो अनजाने मोड़ों, तीखे एहसासों और समय के खिलाफ चल रही दौड़ से गुजरता है, तो उसे अहसास होता है कि असली लड़ाई दुनिया से नहीं, बल्कि खुद से है।

ये भी पढ़ें :  जोसेफ गॉर्डन-लेविट ने भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की तारीफ की

 उन फैसलों से जिनसे वो हमेशा बचता रहा, उन रिश्तों से जिन्हें उसने अनदेखा किया, और उन जिम्मेदारियों से जिनसे वो लगातार दूर भागता रहा।‘थुरथु निर्गमना’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, शुक्रवार, 21 नवंबर, शाम 7:30 बजे, सिर्फ ज़ी एक्शन पर होगा।

 

Share

Leave a Comment