Breaking
18 Nov 2026, Wed

दिव्या खोसला ने मुकेश भट्ट संग फोन कॉल लीक किया, कहा—‘क्या मैंने छिछोरी हरकत…’

मुंबई 
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार अक्सर अपनी खूबसूरती को लेकर अक्सर ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती हैं. इसके अलावा वो अपने बेबाक बयानों के लिए भी काफी फेमस हैं. इस बीच एक्ट्रेस फिल्म 'सावी' और 'जिगरा' के बीच अनबन को लेकर फिर चर्चा में आ गई हैं. जिसे मुकेश भट्ट ने प्रोड्यूस किया था. अब इसे लेकर बात इतनी बड़ी कि दिव्या खोसला ने सोशल मीडिया पर एक फोन कॉल रिकॉर्डिंग शेयर कर दी.

दरअसल एक्ट्रेस दिव्या खोसला ने आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा को सावी की कॉपी बताया था. जिसके बात कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि मुकेश भट्ट ने दिव्या के इस स्टेटमेंट को पब्लिसिटी स्टंट बताया और कहा, 'आलिया को कॉपी की जरूरत नहीं है.'

ये भी पढ़ें :  कल इन राशियों को धन योग से होगा बड़ा फायदा

एक्ट्रेस ने शेयर की कॉल रिकॉर्डिंग
मीडिया रिपोर्ट्स को मानते हुए दिव्या, मुकेश भट्ट के बयान से काफी भड़क गई. जिसके बाद उन्होंने मुकेश भट्ट संग हुई कॉल को लीक कर दिया. खास बात ये रही कि ये ऑडियो रिलीज एक्ट्रेस के बर्थडे के दिन हुआ. दिव्या खोसला ने मुकेश भट्ट संग ये फोन कॉल अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. जिसमें वो मुकेश से पूछती हैं कि 'सावी' और 'जिगरा' के विवाद पर आपने मेरे खिलाफ बात क्यों की, क्या आपने ऐसा कहा कि मैंने कोई छिछोरी हरकत की, ये सब पब्लिसिटी स्टंट  के लिए मैंने किया?

इसपर मुकेश ने कहा, 'मैंने इस बारे में किसी से बात नहीं की और ना ही किसी ने मुझसे पूछा. ये सारी प्लानिंग की गई है. मैं ऐसी हरकत क्यों करूंगा? ये तुम्हारे बर्थडे के दिन ही क्यों हुआ? इस चीज से मेरे और तुम्हारे रिलेशनशिप पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा. तुम किसी की भी बातों में मत आना. आप मुझे जानते हैं, मैं ऐसा क्यों करूंगा.'

ये भी पढ़ें :  संजू फिल्म का वो सीन जो असल में संजय दत्त के साथ नहीं हुआ था

दिव्या ने निकाली भड़ास
दिव्या ने इस ऑडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'मैं इस खुलासे से काफी हैरान हूं. हाल ही में मुझे जो पता चला, वो परेशान करने वाला और दिल दहला देने वाला है. भारी मन से मुझे लगता है कि इस सच्चाई को जनता के सामने लाना जरूरी है. खासकर उन कलाकारों और फैंस के लिए जिन्होंने हमारी फिल्म इंडस्ट्री में लॉबिंग और गेटकीपिंग का दंश झेला है.'

ये भी पढ़ें :  Emmy Awards: दिलजीत दोसांझ बेस्ट एक्टर की दौड़ से बाहर, ‘अमर सिंह चमकीला’ भी नहीं जीत सका

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'बदकिस्मती से, मेरे पास मिस्टर मुकेश भट्ट और मेरे बीच हुई टेलीफोन पर हुई बातचीत को सबके सामने लाने के अलावा कोई चारा नहीं बचा है, ताकि लोग खुद सुन सकें कि कैसे कुछ ग्रुप करियर खराब करने और असली टैलेंट को बाहर निकालने की कोशिश करते हैं. यह बर्ताव मंज़ूर नहीं है और इसे नॉर्मल नहीं किया जा सकता. अब समय आ गया है कि हम आवाज उठाएं. अब समय आ गया है कि हम इंडस्ट्री माफिया को सामने लाएं.'

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *