उदयपुर–जयपुर इंटरसिटी 21 दिन आंशिक रद्द, यात्रियों की बढ़ेगी मुश्किलें

उदयपुर

जयपुर रेलवे स्टेशन के स्टेशन यार्ड में एयर कंकॉर फेज-2 का निर्माण शुरू होने के बाद रेलवे ने कई दिनों का ब्लॉक किया गया है। इस ब्लॉक का सीधा असर उदयपुर से चलने वाली उदयपुर सिटी-जयपुर इंटरसिटी पर पड़ा है। रेलवे ने इस ट्रेन को 21 दिनों के लिए आंशिक रूप से रद्द कर दिया है। अब यह ट्रेन जयपुर तक नहीं जाएगी। तय अवधि में सिर्फ अजमेर तक चलेगी। गाड़ी संख्या 12991 और 12992 को 21 नवंबर से 10 दिसंबर तक और 13 दिसंबर को जयपुर की जगह अजमेर से ही संचालित होगी।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान में बारिश की राहत जल्द खत्म, अगले दिनों में तापमान 5 डिग्री तक बढ़ेगा

इंटरसिटी के आंशिक रद्द होने के बाद यात्रियों को अब सीधे जयपुर पहुंचने के लिए अलग व्यवस्था करनी पड़ रही है। ट्रेन अजमेर तक ही जाती है, जिससे आगे की यात्रा के लिए बस या दूसरी ट्रेन पकड़ना मजबूरी बन गया है। कई यात्रियों का कहना है कि अजमेर पहुंचने के बाद कनेक्शन ट्रेनें समय पर नहीं मिल रहीं, जबकि कुछ लोग बस स्टैंड तक पहुंचने में ही देर होने की शिकायत कर रहे हैं। रोजाना जयपुर आने-जाने वाले डेली पैसेंजर्स के लिए यह बदलाव सबसे ज्यादा परेशानी भरा साबित होगा।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-बालोतरा पहुंचे शिक्षा मंत्री, जसोल धाम बना श्रद्धा का केंद्र एवं दर्शनीय स्थल

मौजूदा हालात इसलिए भी चुनौतीपूर्ण हैं, क्योंकि नवंबर-दिसंबर में शादियों का भारी सीजन शुरू हो रहा है। इन महीनों में बड़ी संख्या में विवाह मुहूर्त होते हैं और शादी से जुड़े कामों के लिए भी लोग जयपुर की ओर यात्रा करते हैं। उदयपुर से कई परिवार रिश्तेदारी, शॉपिंग, डॉक्यूमेंट वर्क और होटल बुकिंग आदि के लिए जयपुर जाते हैं। इंटरसिटी उनकी पहली पसंद थी, लेकिन अब उन्हें दूसरी ट्रेनों या रोड ट्रांसपोर्ट का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे समय भी ज्यादा लग रहा है और खर्च भी बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें :  छात्राओं को 11वीं से लेकर पीएचडी करने तक भजनलाल सरकार देगी प्रोत्साहन राशि

फिलहाल उदयपुर से जयपुर जाने वाले यात्रियों को अजमेर के बाद आगे की यात्रा के लिए अन्य साधनों पर निर्भर रहना होगा। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि दिसंबर के पहले हफ्ते के बाद इंटरसिटी अपनी नियमित सेवा में जल्द लौटेगी, ताकि रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों को फिर से राहत मिल सके।

Share

Leave a Comment