AC और कूलर को मिनटों में एयर प्यूरीफायर बनाएगा ये नया गैजेट, कीमत सिर्फ ₹1399 से शुरू

नई दिल्ली

सर्दी के आते ही दिल्ली-NCR और देश के कई दूसरे इलाकों में हवा का स्तर काफी खराब हो गया है. लोगों को इसकी वजह से स्वास्थ्य से जुड़ी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. घर के बाहर ही नहीं अंदर भी एयर पॉल्यूशन का लेवल काफी ज्यादा है. ऐसे में साफ हवा के लिए आपको एक एयर फ्यूरीफायर खरीदना होगा. क्या हो अगर आपका AC एक एयर प्यूरीफायर की तरह काम करने लगे. एक प्रोडक्ट की मदद से आपका AC एयर प्यूरीफायर में कन्वर्ट हो सकता है.       

ये भी पढ़ें :  स्माकर्टफोन की मदद से खोजिए छिपे हुए कैमरों को

मार्केट में आपको एक खास कैटेगरी का एयर फिल्टर मिलता है, जो आपके एसी को एयर प्यूरीफायर में बदल सकता है. Airth नाम की कंपनी ऐसे प्रोडक्ट्स बनाती है. इन प्रोडक्ट्स को आप स्प्लिट AC, विंडो AC और यहां तक की कूलर के साथ भी इस्तेमाल कर सकते हैं.        

इसके लिए आपको उस कैटेगरी का फिल्टर खरीदना होगा. इन फिल्टर्स को इंस्टॉल करना भी बहुत आसान है. कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर आपको गर्मियों के लिए, सर्दियों के लिए अलग-अलग एयर प्यूरीफायर का विकल्प मिलता है.        

ये भी पढ़ें :  भारत ने AI में मारी बाज़ी, 'एआई एडवांटेज' स्कोर में रहा नंबर 1

मान लीजिए आपके पास एक स्प्लिट एयर कंडीशनर है. ऐसे में आपको Airth का एयर प्यूरीफायर वर्जन खरीदना होगा. आपको इसे एसी के इंडोर यूनिट के ऊपर फिट करना होगा. कंपनी की मानें, तो ये प्रोडक्ट HEPA फिल्टर के साथ आता है, जो 99 परसेंट तक PM2.5 को रोकता है.

इसे यूज करने के लिए आपको अपना एयर कंडीशनर फैन मोड में चलाना होगा. स्प्लिट AC के लिए Air Purifier की कीमत 3,199 रुपये है. ये डिवाइस एक इंडीकेटर के साथ आता है, जो बताता है कि आपको अपना फिल्टर कब बदलना चाहिए.        

ये भी पढ़ें :  धनतेरस पर100 साल बाद बनेगा दुर्लभ सयोंग, इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के प्रबल योग

ये कम बजट में आपकी एयर प्यूरीफायर जरूरत को पूरा सकता है. विंडो AC के लिए एयर प्यूरीफायर सिर्फ 1399 रुपये में मिल जाएगा, जबकि कूलर के लिए आपको एयर प्यूरीफायर 2099 रुपये में मिल जाएगा. अगर आप एयर प्यूरीफायर नहीं खरीदना चाहते हैं, तो इसे खरीद सकते हैं.

Share

Leave a Comment